फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bharat Bandh Varanasi: Samajwadi party on road for support of bharat band and farmers protest many leaders house arrest

भारत बंद: वाराणसी में किसानों के समर्थन में उतरी सपा, जिला मुख्यालय तक निकाला जुलूस, कई नेता नजरबंद

Tue, 08 Dec 2020 11:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 08 Dec 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
Bharat Bandh Varanasi: Samajwadi party on road for support of bharat band and farmers protest many leaders house arrest
वाराणसी जिला मुख्यालय पर मौजूद सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानून के खिलाफ किसानों के भारत बंद के समर्थन में सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं। वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच लुकाछिपी का खेल जारी है। प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को पुलिस पकड़कर थाने ले गई।

विज्ञापन

इस दौरान नोंकझोंक धक्का-मुक्की हुई है। वाराणसी के जिला मुख्यालय पर डीएम कार्यालय जाने वाले गेट पर तालाबंदी कर विरोध जताया गया। कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर एसीएम चतुर्थ को ज्ञापन सौंपने के बाद गेट खोला।
विज्ञापन



कई बड़े नेताओं के घर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। नेताओं को नजरबंद किया गया है। छुपते-छुपाते सपा कार्यकर्ता अलग-अलग मार्गों से जिला मुख्यालय पहुंचे। नरिया साकेत नगर में प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bharat Bandh Varanasi: Samajwadi party on road for support of bharat band and farmers protest many leaders house arrest
कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा सरकार की गलत नीतियों के विरोध और किसानों के भारत बंद को समाजवादी पार्टी का समर्थन है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रत्येक जिलों में सपा का प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में किसानों की आय बढ़ाओ और खेती किसानी बचाओ’ की मांग को लेकर कार्यकर्ता व पदाधिकारी मुख्यालय पर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।



सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव, महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता जेल भरने का काम करेंगे। रात से ही घर पर फोर्स लगाई गई है। हम लोग डरने वाले नहीं हैं। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। सड़कों से लेकर संसद तक प्रदर्शन करेंगे। उधर चेतगंज में सपा नेता संदीप मिश्र, रविकान्त विश्वकर्मा, मुकेश भगवानदास को नजरबंद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed