श्री श्याम मंडल की ओर से लक्सा स्थित श्री श्याम मंदिर में प्रभु का आशीर्वाद लेने के लिए लोगों की भीड़ रही। रंग बिरंगे फूलों से लीलाधर की झांकी सजाई गई थी। भजनों की गंगा प्रवाहित हुई। भजन संध्या में चंदन तोदी, संदीप शर्मा कानू, श्याम सुंदर गाड़ोदिया, राजेश तुलस्यान, प्रवीण माखरिया, अशोक कानोड़िया ने भजनों से श्याम प्रभु की चरण वंदना की। प्रभु को छप्पन भोग लगा। प्रसाद का वितरण हुआ। पूजन में संस्था के अध्यक्ष दीपक तोदी, पवन अग्रवाल, राजेश तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान आदि रहे। उधर, त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार की ओर से दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर में राणी सती, सालासर हनुमान और खाटू श्याम का रंग बिरंगे फूलों से झांकी सजाई गई। भजन संध्या में कलाकारों ने प्रभु का महिमागान किया। भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

वाराणसी में बृहस्पतिवार को नव वर्ष पर त्रिदेव मंदिर में दर्शन करते लोग । संवाद