फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhaiyaji punytithi in vatranasi

पत्रकारिता व साहित्य के मध्य सेतु थे भैयाजी बनारसी

Tue, 25 Aug 2020 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
bhaiyaji punytithi in vatranasi
भैयाजी बनारसी स्मृति न्यास की ओर से सोमवार को साहित्यकार मोहनलाल गुप्त भैयाजी बनारसी की 25वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान लहुराबीर स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई। कोविड-19 के कारण कोई आयोजन नहीं हुए। शहर के साहित्यकार, कवि, पत्रकार व परिवार के लोगों ने लहुराबीर स्थित भैयाजी बनारसी पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व की चर्चा की।
विज्ञापन

विश्व भोजपुरी संघ के महासचिव अपूर्व नारायण तिवारी ने कहा कि हास्य व्यंग्य के सशक्त हस्ताक्षर रहे भैयाजी बनारसी पत्रकारिता व साहित्य के मध्य सेतु थे। उनकी लेखनी दिल को टटोलती थी। भैयाजी के सहयोग से अनेक साहित्यकारों को उचित स्थान मिला। अमित श्रीवास्तव, कुमार अजय, शिवशंकर सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

भैयाजी के पुत्र राजेंद्र गुप्त, पौत्र राजेश गुप्ता व प्रपौत्री श्रेया ने कहा कि बाबू जी के साहित्यिक व आध्यात्मिक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। भैया जी के जीवनी पर आधारित पुस्तक प्रकाशन होने की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी शुभकामनाएं व बधाई संदेश कुछ दिनों पहले ही दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed