{"_id":"5e90c1048ebc3e77b6385a69","slug":"bhadohi-son-decided-not-to-do-thirteenth-of-father-helped-in-cm-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही : पिता की तेरहवीं नहीं करने का लिया फैसला, सीएम कोष में दी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही : पिता की तेरहवीं नहीं करने का लिया फैसला, सीएम कोष में दी मदद
Sat, 11 Apr 2020 12:25 AM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: विचित्र सिंह
Updated Sat, 11 Apr 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
रिलीफ फंड (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला।
भदोही जिले के कठौता गांव निवासी रमेशचंद्र मिश्रा ने पिता की तेरहवीं न कर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष में एक लाख रुपये की मदद की है। उन्होंने मदद स्वरूप चेक डीएम और एसपी को सौंपा। अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी से बचने के लिए लगे लॉकडाउन का पालन तभी संभव हो सकेगा, जब लोगों की सोच रमेशचंद्र की तरह होगी।
विज्ञापन
बता दें कि रमेशचंद्र के पिता रामकृष्ण मिश्रा का निधन हो गया था, जिनकी तेरहवीं का ब्रह्मभोज बुधवार को निर्धारित था, लेकिन उन्होंने सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए लॉकडाउन में भीड़ न जुटाने का निर्णय लिया और तेरहवीं में खर्च होने वाले धन को सीएम कोष में दान देकर मिसाल बन गए।
विज्ञापन