फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhadohi s PM Awas Yojana beneficiary couple received invitation for August 15 program in Delhi

PM Awas Yojana: लाभार्थी दंपती को मिला आमंत्रण, फ्लाइट से जाएंगे दिल्ली, लाल किला पर कार्यक्रम में होंगे शामिल

Sun, 11 Aug 2024 10:20 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ज्ञानपुर (भदोही)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्ञानपुर (भदोही) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 11 Aug 2024 10:20 PM IST
सार

लाभार्थी दंपती की 12 अगस्त को बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे। राजकीय अतिथि के रूप में चार दिवसीय दिल्ली दर्शन के बाद 16 अगस्त को वापसी होगी।

विज्ञापन
Bhadohi s PM Awas Yojana beneficiary couple received invitation for August 15 program in Delhi
लाभार्थी दंपती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर दिल्ली के लाल किले पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रधानमंत्री आवास की लाभार्थी को विशिष्ट आमंत्रण मिला है। आकांक्षी ब्लॉक औराई के औराई गांव की चमेला देवी और उसके पति सुखलाल यादव आमंत्रण पत्र मिलने पर खुशी से फूले नहीं समा रहे। शासन की तरफ से दोनों को जाने और आने के लिए फ्लाइट की टिकट भी दी गई है। 

विज्ञापन


परियोजना निदेशक आदित्य कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार कल्याणकारी योजनाओं से लोगों का जीवन स्तर बेहतर कर रही है। जिसमें कुछ लाभार्थी सरकार की उम्मीदों से बेहतर काम कर रहे हैं। चमेला देवी और उनके पति सुखलाल को प्रधानमंत्री आवास आवंटित हुआ था। दोनों ने आवास को काफी सुंदर बनाया है। योजनाओं में अपनी बेहतर सहभागिता देने वाले लाभार्थियों को दिल्ली के लाल किला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। जिसमें आकांक्षी ब्लॉक औराई की चमेला देवी का चयन किया गया है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी विशाल सिंह के मार्गदर्शन में सीएम फेलो डॉ. मधु शास्त्री ने लाभार्थी को फ्लाइट टिकट देकर दिल्ली आमंत्रित व सम्मानित किया गया। सीएम फेलो ने बताया कि लाभार्थी दंपती की 12 अगस्त को बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे। राजकीय अतिथि के रूप में चार दिवसीय दिल्ली दर्शन के बाद 16 अगस्त को वापसी होगी। घर से बाबतपुर और वापसी में घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। लाभार्थी दंपती ने खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed