फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhadohi man committed suicide after wife and police torture

पत्नी और पुलिस की प्रताड़ना से परेशान युवक ने कुएं में कूद की आत्महत्या

Tue, 22 Aug 2017 08:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 22 Aug 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
bhadohi man committed suicide after wife and police torture
- फोटो : demo
पत्नी और पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर मंगलवार को भदोही जिले के चौरी बाजार निवासी युवक  ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक  के कुएं में कूदने की जानकारी मिलते ही परिवार और क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर फायर ब्रिगेड टीम ने पुलिस के सहयोग से मृतक दिनेश जायसवाल (27) के  शव को बाहर निकाला। युवक  की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। जिस कुएं में युवक कूदा उसमें पानी नहीं था। ऐसे में उसे गंभीर चोट आ गई थी। उसकी मौत दम घुटने से होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


उसके कूजने के बाद ग्रामीणों ने उसे निकालने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिला पायी। फायर विभाग ने पहुंचकर शव निकाला। मृतक दिनेश  की इसी वर्ष पांच मई को वाराणसी  के जमुवां बाजार में शादी हुई थी। बताया गया कि शादी के बाद से ही पति और पत्नी में विवाद होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के बीच मामला तलाक तक पहुंच गया था। कई बार पंचायत के बाद भी मामले का हल नहीं निकल सका। पुलिस के हस्तक्षेप के  बाद भी मामला सुलझ नहीं सका। मृतक पुलिस के प्रताड़ना से भी काफी त्रस्त बताया गया।

दोनों भाइयों को पूछताछ के  लिए थाने भी ले आई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि पत्नी और पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या की होगी। बहरहाल सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। मृतक  तीन भाई और तीन बहनों में सबसे छोटा था।


थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि  शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किसी ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। युवक पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed