{"_id":"57f01c714f1c1bb61b574337","slug":"bhadohi-carpets-crisis-averted","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही के कालीन से संकट टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही के कालीन से संकट टला
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 02 Oct 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालीन बुनकरों के लिए राहत वाली खबर आई है। अमेरिका सहित दुनिया के अन्य देशों में अब हस्तनिर्मित कालीन का निर्यात हो सकेगा। हस्तनिर्मित में बाल श्रम के उपयोग की शिकायत के बाद अमेरिका ने हस्तनिर्मित कालीन के आयात पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की थी मगर ताजी खबर यह है कि अमेरिका कालीन आयात करेगा। इस खबर से भदोही के कालीन बुनकर और पूर्वांचल के बड़े कालीन निर्यातक खुश हैं। अमेरिका में भदोही के हस्तनिर्मित कालीन की सबसे अधिक मांग है।
कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के अध्यक्ष कुलदीप राज वाटल ने शनिवार को कैंटोमेंट स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि हस्तनिर्मत कालीन में बाल श्रम को लेकर अमेरिका इसके आयात पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा था। इसे लेकर कालीन निर्यातकों में हमेशा डर बना रहता था। अमेरिका में भदोही के कालीन का सबसे अधिक कारोबार होता है। भारत हस्तनिर्मित कालीन के उत्पादन और निर्यात दोनों में अग्रणी है। कुलदीप राज वाटल ने बताया कि कालीन निर्यात संवर्धन परिषद और अमेरिकी सरकार के बीच काफी दिनों से बातचीत चल रही थी। कालीन निर्माण में बाल श्रम का उपयोग न होने के सबूत देने के बाद अमेरिका प्रतिबंध न लगाने पर राजी हो गया है।