फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhadaini murder case accused got pistol recovered from his house in varanasi

Varanasi News: भदैनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने घर से बरामद कराई पिस्टल, पुलिस ने क्राइम सीन रिक्रिएट किया

Thu, 06 Mar 2025 12:29 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 06 Mar 2025 12:29 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में सामूहिक हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने घर से पिस्टल बरामद कराई। साथ ही भेलूपुर पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लेकर क्राइम सीन रिक्रिएट कराया। 

विज्ञापन
Bhadaini murder case accused got pistol recovered from his house in varanasi
विशाल गुप्ता उर्फ विक्की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के भदैनी में सामूहिक हत्याकांड के मुख्य आरोपी विक्की को भेलूपुर पुलिस ने बुधवार को कस्टडी रिमांड पर लेकर वारदात में प्रयुक्त 7.65 एमएम का पिस्टल बरामद किया। भेलूपुर पुलिस ने क्राइम सीन रिक्रिएट किया। पुलिस ने बताया कि विक्की को फिर से कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी विजय नारायण मिश्रा ने बताया कि सुबह आठ बजे विक्की को जिला जेल से कस्टडी में रिमांड पर लिया गया और शाम साढ़े चार बजे के आसपास उसे जेल भेज दिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी ने घर से पिस्टल बरामद कराई। 
विज्ञापन


भदैनी निवासी राजेंद्र गुप्ता, पत्नी नीतू, दो बेटों सुवेंद्र, नमनेंद्र और बेटी गौरांगी की गोली मारकर पांच नवंबर 2024 को हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने छह फरवरी 2025 को राजेंद्र के दो भतीजों विशाल उर्फ विक्की व प्रशांत गुप्ता उर्फ जुगनू को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed