फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BF 7 covid variant is more dangerous than all variants till now BHU scientists said caution is necessary

Varanasi: BF 7 variant अब तक के सभी वैरियंट से खतरनाक, बीएचयू के वैज्ञानिक बोले- सावधानी जरूरी

Fri, 23 Dec 2022 05:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 23 Dec 2022 05:21 PM IST
सार

 कोविड का नया वैरियंट बीएफ.7 अब तक के सभी वैरियंट से ज्यादा खतरनाक है। इसकी संक्रमण क्षमता भी बहुत अधिक है। बीएचयू के वैज्ञानिकों के अनुसार, इस वैरियंट से संक्रमित एक व्यक्ति 15 लोगों को चपेट में ले सकता है।

विज्ञापन
BF 7 covid variant is more dangerous than all variants till now BHU scientists said caution is necessary
चीन में ओमिक्रॉन का नया सब वैरिएंट मिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड का नया वैरियंट बीएफ.7 अब तक के सभी वैरियंट से ज्यादा खतरनाक है। इसकी संक्रमण क्षमता भी बहुत अधिक है। बीएचयू के वैज्ञानिकों के अनुसार, इस वैरियंट से संक्रमित एक व्यक्ति 15 लोगों को चपेट में ले सकता है। लिहाजा, प्रोटोकॉल के पालन के साथ ही टीकाकरण जरूरी है।  नया वैरियंट चीन, जापान, ब्राजील व यूएसए में फैला है। भारत में भी केस मिल चुके हैं। 

विज्ञापन


अपनी वैक्सीन 80 फीसदी असरदार
माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमें आईएमएस बीएचयू के  प्रो. सुनीत कुमार सिंह ने कहा कि  चीन में इसका प्रभाव ज्यादा है। उनकी कोरोना वैक्सीन में संक्रमण से लड़ने की क्षमता महज 40 प्रतिशत है। जबकि  भारत में बनी वैक्सीन 80 प्रतिशत असरदार है। नए वैरियंट में जो म्यूटेशन मिल रहा है, उसकी संक्रमण दर ज्यादा है।
विज्ञापन


अगर एक व्यक्ति बीएफ.7 से संक्रमित है तो वह 15 लोगों को संक्रमित कर सकता है। हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है। पिछले ओमिक्रोन वैरियंट से बहुत लोग संक्रमित हो चुके हैं। उनके शरीर में नए वैरियंट से लड़ने की क्षमता भी ज्यादा रहेगी। लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द शुरू होगा अध्ययन

बात सही है कि भारत में अभी इसका असर कम है, लेकिन सतर्कता बरतने की जरूरत है। चीन में इसका प्रभाव ज्यादा है। वहां जो वैक्सीन लगाई गई है, उसका असर बहुत कम है। एक अध्ययन के अनुसार अब तक मिले अन्य वैरियंट के मुकाबले बीएफ.7 में संक्रमण क्षमता अधिक है। इस वैरियंट में भी म्यूटेशन हैं, जो कि ज्यादा लोगों को संक्रमित करने की क्षमता रखते हैं। शुरुआत में एक से दो, डेल्टा में 5 से 6 और ओमिक्रोन में संक्रमण क्षमता 8 तक पहुंच गई थी। - प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे, प्राणि विज्ञान विभाग, बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed