बेस्ट ऑफ माई सिटी: काशी सहित पूर्वांचल की 26 शख्सियतों के काम को मिला सम्मान, कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण
बेस्ट ऑफ माई सिटी कार्यक्रम में कॉफी टेबल बुक, मोमेंटो और सर्टिफिकेट पाकर लोग गर्व का पल महसूस कर रहे थे। सम्मानित होने वालों में काशी के 16 जाने-माने डॉक्टर्स, शिक्षाविद, बिजनेसमैन और समाजसेवी शामिल थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: अमर उजाला की ओर से आयोजित बेस्ट ऑफ माई सिटी कार्यक्रम में शनिवार को परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह शामिल हुए। उन्होंने कैंटोनमेंट स्थित होटल सूर्या कैसर पैलेस में कॉफी टेबल बुक 'बेस्ट ऑफ माई सिटी नए अंदाज में' का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने सम्मान समारोह में पूर्वांचल की 26 विशिष्ट शख्सियतों को कॉफी टेबल बुक, मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया।
इसमें काशी के 16 जाने-माने डॉक्टर्स, शिक्षाविद, बिजनेसमैन और समाजसेवी शामिल थे। मंत्री दयाशंकर सिंह ने सम्मान पाने वाले पूर्वांचल के सभी 26 हस्तियों के साथ सामूहिक तस्वीरें भी खिंचवाई। इस कॉफी टेबल बुक में सम्मानित होने वाली इन व्यक्तित्वों की कहानियों और विचारों और उनकी उपलब्धियों को दिखाया गया है।
इनका 26 लोगों का हुआ सम्मान
बनारस से सम्मानित होने वालों में द गोल्डेन थ्रेड के फाउंडर अब्दुल्ला अंसारी, ओमकार यूरोलॉजी सेंटर के डॉ. अमित कुमार, अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के चेयरमैन इंजी. अंकित मौर्य, आशा न्यूरो साइकाट्री के डॉ. आशीष कुमार गुप्ता, शौर्य न्यूरोलॉजी सेंटर के डॉ. अविनाश चंद्र सिंह, श्रीकुल पीठ के पीठाधीश्वर डॉ. सचिंद्रनाथ, एसजीपीजीआई के न्यूरो सर्जन डॉ. कुमार आशीष, मिनहाज चाइल्ड नर्सिंग केयर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मिनहाज हुसैन, रामेश्वरम इंफ्रा के फाउंडर डायरेक्टर नरेंद्र ठाकुर, आयुष्मान न्यूरोमाइंड्स एंड मैटरनिटी सेंटर की फाउंडर और प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीपू चौरसिया, पैथोज ग्रुप के आशुतोष प्रभाकर, समर्पण गैस्ट्रो एवं लीवर क्लीनिक के डॉ. शेखर पुरी, एटॉमिक क्लीनिक एस्थेटिक्स व लेजर सेंटर की एमडी स्नेहा गुप्ता, उदय ऑटो सेल्स के एमडी उदय राज सिंह और आशीर्वाद मल्टी स्पेशियालिटी हॉस्पिटल के डॉ. विपिन सिंह को सम्मानित किया गया। अब्दुल्ला अंसारी का दानिश अंसारी, वहीं आशीष कुमार और आशुतोष कुमार की जगह उनके प्रतिनिधियों ने सम्मान लिया।
चिकित्सा और रिटेल में बेहतर मुकाम पा चुके लोगों का सम्मान, जीते इनाम
चिकित्सा और रिटेल जगत में बेहतर मुकाम हासिल कर चुके काशी के लोगों के सम्मान और दर्शकों की तालियों का सिलसिला घंटे भर चलता रहा। ये खास पल अमर उजाला के एडवांटेज मीट का था। बनारस और समाज को मजबूती देने वालों को देख हॉल में बैठा युवा भी समाज में अपना योगदान करने की चाह से उत्साहित हो उठा।
वहीं मंच के पर्दे पर चल रहे कसिनो गेम में जीत दर्ज करने वाले प्रतिभागियों को इनाम देकर सम्मानित किया गया। जो लोग नहीं आए वो घर से ही ऑनलाइन कसिनो गेम में भाग लिया। एयू एडवांटेज कार्यक्रम में वैल्यूड पार्टनर और ग्रोथ पार्टनर के तहत कई लोगों को मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया।
इन क्लाइंट्स को किया गया सम्मानित: सुमंगल ज्वेलर्स, एमसी वर्ल्ड परिवार, अनंत ऑटोमोबाइल्स, नवरत्न ज्वेलर्स, सत्कृति अस्पताल, आर.आर. एजेंसीज, मनीराम ट्यूब्स प्रा. लि., कंबल घर एक्सक्लूसिव, ड्यूरो पाइप इंडस्ट्रीज़ प्रा. लि., संकठा कंप्यूटर गैलरी, कन्हैया स्वर्ण कला केंद्र, एडवांस आई.टी. वर्ल्ड, शॉपर्स मार्ट, दीनदयाल जालान रिटेल प्रा. लि., धनश्री ज्वेलर्स, पीबीएस यूरोलॉजी, गणपति ट्रेडकॉम प्रा. लि., प्रिमार्क रिटेल स्टोर्स प्रा. लि., उदय ऑटोसेल्स प्रा. लि., ओरियाना अस्पताल, नारायण दास सराफ एंड संस, नारायण दास सर्राफ ज्वेलर्स प्रा. लि., ट्रूसो बाय कन्हैया लाल सराफ ज्वेलर्स, एम.सी. बोथरा एंड कंपनी प्रा. लि., श्री जगन्नाथ रत्न रुद्राक्ष केंद्र और परिवार।
सही नेतृत्व के साथ शिक्षा क्षेत्र में आएगी क्रांति
जब सही नेतृत्व और सोच के साथ कदम आगे बढ़ाया जाए तो शिक्षा के क्षेत्र में भी क्रांति लाई जा सकती है। हर छात्र को किफायती और रोचक तरीके से तकनीकी शिक्षा देना है, जिससे हर एक शिक्षार्थी सफल और आत्मनिर्भर बन सके। - इंजीनियर अंकित मौर्या, अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट