फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BEO has closed four schools operating without recognition

बीईओ ने बंद कराए बिना मान्यता संचालित हो रहे चार विद्यालय

Tue, 19 Apr 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
BEO has closed four schools operating without recognition
बिना मान्यता संचालित विद्यालयों के खिलाफ पिंडरा के खंड शिक्षाधिकारी मंगरू राम ने सोमवार को अभियान चलाकर स्कूलों की जांच की। उन्होंने बिना मान्यता चल रहे चार विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों क ो बाहर निकालकर ताला जड़ दिया। साथ ही एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई। बीईओ की कार्रवाई से प्रबंधकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

हाल ही शासन ने बिना मान्यता संचालित हो रहे विद्यालयों की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था। जिसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने क्षेत्र के ऐसे विद्यालयों का निरीक्षण कर उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया था। इसी क्रम में सोमवार को पिंडरा में बिना मान्यता के चल रहे चार स्कूलों को खंड शिक्षा अधिकारी ने बंद करा दिया और बिना मान्यता के चलने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी। खंड शिक्षा अधिकारी मंगरू राम ने बताया कि बिना मान्यता संचालित हो रहे स्कूलों के खिलाफ एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। इसके बाद भी अगर विद्यालय संचालित होते मिले तो प्रतिदिन 10 हजार का जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने फूलपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, पिंडरा स्थित गुरुकुल शिक्षण संस्थान, सीबी एकेडमी व एसएन पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। कागजात की जांच में पता चला कि इन विद्यालयों को मार्च 2020 तक ही मान्यता मिली थी। निरीक्षण के दौरान बीईओ स्कूल चलो अभियान के तहत चल रहे प्रवेश उत्सव में शिक्षकों संग बस्ती पहुंचे और एक साथ 35 बच्चों का नामांकन कराया। इस दौरान नोडल शिक्षक अखिलेश मिश्रा, संजय सिंह, सुनील सिंह, अजय सिंह, गीता तिवारी व जेपी पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed