फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bengal youth consumed poison in Varanasi mother said- goons used to threaten him

'सूदखोरों ने ली है मेरे बेटे की जान': वाराणसी में बंगाल के युवक ने खाया जहर, मां बोली- धमकियां देते थे बदमाश

Thu, 07 Aug 2025 07:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 07 Aug 2025 07:22 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में एक युवक ने गुरुवार को जहर खा लिया। अस्पताल में उसकी माैत हो गई। परिजनों ने बताया कि उसे सूदखोर परेशान करते थे। धमकियां देते थे। मूल से ज्यादा ब्याज लेने के बाद भी वे लोग उससे और पैसा मांग रहे थे।

विज्ञापन
Bengal youth consumed poison in Varanasi mother said- goons used to threaten him
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Crime: कोतवाली थाना क्षेत्र के सोराकुआं इलाके में डेढ़ किलो सोने के सूद के तकादे से तंग आकर 35 साल के बंगाली आभूषण कारीगर ने जहरीला पदार्थ खाकर जान ने दी। बुधवार रात शुभम सामंत उर्फ बिट्टू संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। 

विज्ञापन


मां रेखा ने तहरीर देकर सराफा व्यापारी और परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मां का कहना है कि आत्महत्या से ठीक पहले ब्रम्हा घाट निवासी सूदखोर संतोष सेठ अपने बेटे, बेटी, पत्नी और मामा समेत आठ लोगों के साथ घर में घुसा और चौथी मंजिल पर बेटे के साथ मारपीट की। 
विज्ञापन


आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और कारखाने की डायरी साथ लेकर चले गए। जबकि बेटे ने डेढ़ किलो सोना कई बार में लिया था और सोने सहित दो गुना दाम सूद के रूप में लौटा भी चुका था। फिर भी आरोपी सूद के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। बृहस्पतिवार को पूरे दिन सराफा मंडी के व्यापारियों को कोतवाली थाने में आते-जाते देखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

परिजनों ने बताया कि बिट्टू ने संतोष सेठ और उसके साथ आए लोगों का वीडियो भी मोबाइल में बनाया है। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि गुरुवार को आरोपी संतोष सेठ, उसकी पत्नी, बेटी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से आभूषण समेत अन्य सामान भी बरामद हुए हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed