फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Benaras Club member guilty of making woman video viral investigation report reached Commissioner

वाराणसी: महिला का वीडियो वायरल करने वाला बनारस क्लब का सदस्य दोषी, जांच रिपोर्ट कमिश्नर के पास पहुंची

Thu, 14 Sep 2023 02:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 14 Sep 2023 02:26 PM IST
सार

बनारस क्लब के एक सदस्य ने नौ अगस्त को दूसरे सदस्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसमें उनका आरोप है कि वे अपनी पत्नी के साथ जिम में अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान जिम करते महिला की वीडियो आपत्तिजनक शब्दों के साथ वायरल किया गया। 

विज्ञापन
Benaras Club member guilty of making woman video viral investigation report reached Commissioner
बनारस क्लब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस क्लब में जिम कर रही महिला का वीडियो वायरल करने वाले सदस्य को अनुशासन समिति की जांच में दोषी करार दिया गया है। सात सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट क्लब के अध्यक्ष मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को सौंप दी है। निलंबित सदस्य पर कार्रवाई के लिए जल्द ही एक्जीक्यूटिव समिति में चर्चा होगी।

विज्ञापन


दरअसल, नौ अगस्त को क्लब के एक सदस्य ने दूसरे सदस्य अमृतांशु पाठक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसमें उनका आरोप है कि वे अपनी पत्नी के साथ जिम में अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान जिम करते महिला की वीडियो आपत्तिजनक शब्दों के साथ वायरल किया गया।

विज्ञापन

आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर

क्लब के सचिव दीपक मधोक ने अध्यक्ष की संस्तुति पर आरोपी की सदस्यता निलंबित करते हुए उनके खिलाफ जांच के लिए सात सदस्यीय अनुशासन समिति भी गठित की। सात सदस्यीय समिति ने जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट मंडलायुक्त को सौंप दी है। इसमें निलंबित सदस्य को दोषी पाया गया है। क्लब के अध्यक्ष कौशल राज शर्मा ने बताया कि समिति की रिपोर्ट का अध्ययन कराया जा रहा है। इसमें निलंबित सदस्य के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए एक्जीक्यूटिव समिति के समक्ष रिपोर्ट रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed