फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Before the announcement, Wikipedia told Manoj Sinha, Chief Minister of UP

घोषणा से पहले ही विकीपीडिया ने मनोज सिन्हा को बताया यूपी का मुख्यमंत्री

Sun, 19 Mar 2017 10:30 AM IST
amarujala.com- Written by : शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com- Written by : शैलेश कुमार शुक्ल Updated Sun, 19 Mar 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
Before the announcement, Wikipedia told Manoj Sinha, Chief Minister of UP
Manoj Sinha wikipedia - फोटो : अमर उजाला

एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर भाजपा में माथापच्ची चल रही है, वहीं विकीपीडिया पर लोगों ने मजे के लेने के लिए मनोज सिन्हा को यूपी का अगला सीएम बता दिया।  हालांकि बाद में इसे हटा दिया गया।

विज्ञापन


विकीपीडिया पर अपलोड किए डिटेल में बताया गया कि गाजीपुर से सांसद और केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा उत्तर प्रदेश के 21 वें मुख्यमंत्री हैं। सबसे मजेदार बात यह है कि इसमें मनोज सिन्हा के मुख्यमंत्री बनने की तिथि भी एक दिन आगे यानि 19 मार्च की दी हुई है।
विज्ञापन


बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले सीएम के लिए भाजपा में अभी भी पेंच फंसा हुआ है। सीएम पद की रेस में सबसे आगे चल रहे मनोज सिन्हा को पहले लखनऊ और फिर दिल्ली बुला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज सिन्हा के साथ ही गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ को भी दिल्ली बुलाया गया है। इससे पहले कल वाराणसी में मनोज सिन्हा ने खुद को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाओं को विरोधियों की अफवाह बताया लेकिन यह भी कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की ओर से इसके लिए आदेश दिया जाएगा तो इसका पालन किया जाएगा।


कहा- फिलहाल वह रेल मंत्रालय में खुश हैं और संचार मंत्रालय उनको पसंद है। सिन्हा शुक्रवार रात नौ बजे वाराणसी पहुंचने के बाद एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed