{"_id":"6182e287ec3f4d686116e6e3","slug":"bed-reserve-in-hospitals-treatment-will-be-done-immediately-in-emergency-varanasi-news-vns620919211","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में बेड रिजर्व, इमरजेंसी में तुरंत होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में बेड रिजर्व, इमरजेंसी में तुरंत होगा इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर होने वाली घटनाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। बीएचयू समेत अन्य सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर इमरजेंसी में तुरंत इलाज मिलेगा। इमरजेंसी और बर्न वार्ड में बेड रिजर्व रखने के साथ ही चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी भी लगाई गई है। ताकि अस्पताल पहुंचने वालों को तुरंत बेहतर इलाज मिल सके।
आम तौर पर दीपावली पर पटाखे नहीं जलाने की अपील की जाती है। बावजूद लाखों के पटाखे हर साल दीपावली पर लोग जलाते हैं। किसी का हाथ जल जाता है तो किसी को सांस लेने में तकलीफ होती है। प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि मंडलीय अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर की इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर मरीजों को भर्ती कर जरूरी जांच भी की जाएगी। स्वास्थ्य केंद्रों पर भी प्राथमिक उपचार संबंधी सभी सुविधाएं रहेंगी।
एक फोन पर पहुंचेंगी एंबुलेंस
अगर किसी तरह की कोई घटना हो जाती है तो एक फोन पर एंबुलेंस पहुंचेगी। 108-102 एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जलने, सांस की समस्या, हृदय रोग संबंधी परेशानी होने पर इमरजेंसी में 108 डायल करना होगा। जिले में 108 सेवा की 28 और 102 सेवा की 38 एंबुलेंस हैं। सभी एंबुलेंस में स्टाफ की ड्यूटी लगाए जाने के साथ ही ऑक्सीजन, जीवन रक्षक दवाइयां भी रहेंगी।
विज्ञापन
हाथ, आंख व चेहरा सुरक्षित रखकर ही दीपावली मनाएं
प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि दीपावली पर हाथ, चेहरे, आंख को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। प्रदूषण आंख, नाक और गले के अलावा फेफड़ों को भी प्रभावित करता है। प्रदूषण से सांस और एलर्जी की समस्या होती है। बच्चों को पटाखों से दूर रखना चाहिए, यदि आतिशबाजी करनी ही है तो बच्चों के साथ जरूर रहें।
पटाखे से जलने पर ये बरतें सावधानी
सबसे पहले जले हिस्से को बहते पानी से साफ कर लें।
तत्काल सरकारी या निजी अस्पताल में परामर्श लें
जले भाग को ठंडे पानी या बर्फ से नहीं धोना है।
टूथपेस्ट या हल्दी भी नही लगानी है।