{"_id":"6664ebb38bbb03270d00c2f4","slug":"bed-examination-paper-will-reach-the-centers-an-hour-before-the-examination-varanasi-news-c-20-vns1021-628753-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"B.Ed Examination:परीक्षा से घंटे भर पहले केंद्रों पर पहुंचेगा पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
B.Ed Examination:परीक्षा से घंटे भर पहले केंद्रों पर पहुंचेगा पेपर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का पेपर केंद्रों पर परीक्षा से घंटे भर पहले पहुंच जाएगा। रविवार को दो पाली में होने वाली परीक्षा के लिए जिले में 52 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 26582 अभ्यर्थी शामिल होंगे। केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षकों के साथ ही पुलिस की तैनाती रहेगी। साथ ही खुफिया विभाग की भी नजर केंद्रों पर रहेगी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से इस बार की बीएड प्रवेश परीक्षा कराई जा रही है। इसके लिए जिलेवार शिक्षण संस्थानों को नोडल सेंटर बनाया गया है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ नोडल सेंटर समेत अन्य केंद्रों पर देर शाम तक परीक्षा की तैैयारियां चलती रही। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक और दोपहर में 2 से 5 बजे तक करवाई जाएगी। इधर वाराणसी के बाहर के जिलों के कई अभ्यर्थी शनिवार की शाम को ही आ गए हैं। प्रवेश पत्र पर दी गई जानकारी के अनुसार केंद्रों की जानकारी करने में लगे रहे, जिससे कि सुबह कोई परेशानी न हो। काशी विद्यापीठ में नोडल अधिकारी और कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि केंद्रों पर दो-दो पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे। इसके अलावा स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में भी परीक्षा कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा के दिन डबल लॉक से निकलकर घंटे भर पहले ही पेपर केंद्रों को मिलेंगे। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार हर केंद्र पर सजगता, सतर्कता के साथ जांच करने को कहा गया है।