फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Become a center where you can learn Kashi

बनेगा सेंटर, जहां जान सकेंगे काशी को

Fri, 16 Jan 2015 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Fri, 16 Jan 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
Become a center where you can learn Kashi
बाहर से आने वाले सैलानियों और श्रद्धालुओं को काशी की ऐतिहासिकता और पौराणिकता के साथ ही यहां के विशिष्ट खान-पान और कला-संगीत से परिचित कराने वाला एक केंद्र जल्द ही यहां विकसित किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम को जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान इस केंद्र की रूपरेखा पर चर्चा की। नगर निगम प्रशासन को निर्देश दिया कि हेरिटेज सिटी डेवलेपमेंट एंड आग्मेंटशन योजना (हृदय) के तहत काशी की धरोहरों के संरक्षण के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) जल्द से जल्द भेजें।
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल रहे नगर निगम के तहसीलदार अविनाश कुमार ने बताया कि शहरी विकास राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने योजना के क्रियान्वयन के संबंध में कार्ययोजना पूछी। इस पर मंत्री को बताया गया कि काशी की धरोहरों के आसपास सफाई के संबंध में विस्तृत डीपीआर बनाने के काम नगर निगम द्वारा चयनित संस्था प्लानर इंडिया कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने ‘हृदय’ के तहत एक ऐसा सेंटर विकसित करने की बात कही है जहां काशी की धरोहरों, कला, संस्कृति, संगीत, साहित्य, खानपान सहित सभी अन्य विशिष्टताओं की जानकारी आसानी से मिल सके। ताकि बाहरी लोग उस सेंटर पर पहुंच कर काशी की विशेषताओं को जान समझ सकें। अविनाश कुमार ने बताया कि  मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा है कि 27-28 जनवरी को ‘हृदय’ के बारे में फिर वीडियो कांफ्रेंसिंग होगी। हालांकि इसके क्रियान्वयन में गंगा किनारे निर्माण पर हाईकोर्ट की लगी रोक फिलहाल एक बड़ी अड़चन बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed