{"_id":"df1891ab5da2b52f8de30d275f4e19dd","slug":"beating-fiercely-on-manipulating-sohdon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी पर शोहदों की जमकर धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी पर शोहदों की जमकर धुनाई
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Fri, 22 May 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में महिलाओं और मैदागिन चौराहे के पास छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहे शोहदों की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। इनमें से एक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। गुरुवार को मंडलीय अस्पताल गेट पर तीन महिलाएं खड़ी होकर चाय पी रही थीं। इस बीच उन्होंने दूकान पर बैठे युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। महिलाओं का कहना था युवक उन्हें अश्लील इशारे कर रहा था।
आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया तब जाकर मामला शांत हुआ। कुछ ही देर में महिलाएं पुलिस को साथ लेकर पहुंच गई, पुलिस ने भी युवक को फटकार लगाई। उधर, मैदागिन चौराहे पर एक युवक को छात्रा के साथ छेड़खानी करने पर उसके घर वालों और आसपास के लोगों ने पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।