फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Beaten women alcoholics

महिलाओं ने शराबियों को दौड़ाकर पीटा

Fri, 20 Mar 2015 02:37 AM IST
संवाददाता
संवाददाता Updated Fri, 20 Mar 2015 02:37 AM IST
विज्ञापन
Beaten women alcoholics
शिवपुर। सभईपुर में गुरुवार की दोपहर शराब की दूकान पर जो भी शराब खरीदने गया उसे महिलाओं ने दौड़ाकर पीटा। दूकान अंग्रेजी शराब की हो, बीयर या देसी शराब की कहीं भी बिक्री नहीं होने दी। दूकानों के बोर्ड तोड़ दिए और सेल्समैनों को भी मारपीट कर भगा दिया।
विज्ञापन


महिलाओं का उग्र रूप देखकर कुछ लोग तो बाजार के बाहर से ही सरक लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस के काफी समझाने-बुझाने पर महिलाएं शांत हुईं। सभी 15 मार्च को शराब पीने से युवक की मौत के बाद नाराज थीं। कस्बे में बीते 15 मार्च को देसी शराब की एक दूकान पर शराब पीने से घमहापुर निवासी अवधेश पटेल की मौत हो गई थी। वह अपने दो दोस्तों के साथ शराब पीने आया था।
विज्ञापन


इसके विरोध में गुरुवार को महिलाओं ने बाजार में स्थित सभी शराब की दूकानों पर तोड़फोड़ की। और शराब खरीदने पहुंचने वालों को मारपीट कर भगा दिया। उनका आरोप था कि लाइसेंसी शराब की दूकानों पर भी जहरीली शराब बेची जा रही है। जिसे पीकर लोग जान गवां रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमन, सीता, मुन्नी, तारा, शांति, तारा, मुईला, हीरावती, कलावती आदि महिलाओं का कहना था कि वह किसी कीमत पर शराब की दूकानें नहीं खुलने देंगीं। कहा कि शराब पीकर उनके परिवार के सदस्य एवं नई पीढ़ी बर्बाद हो रही है। कई लोगों की मौत हो चुकी है।


शराब की लत कुछ लोगों को ऐसे लगी है कि वह घर का सामान और गेहूं चावल तक बेच दे रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि बाजार से दूकानें हटाए जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। एसओ विजय चौरसिया ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत डीएम से करें उनका जैसा निर्देश होगा उसका पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed