{"_id":"57c0a6e14f1c1bb57ed4f7ff","slug":"beaten-by-security-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षाकर्मियों को युवकों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षाकर्मियों को युवकों ने पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 27 Aug 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू में मारपीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपीडी में गार्ड से हुई नोकझोंक का बदला लेने की नीयत से बाहरी युवकों ने शुक्रवार की शाम बीएचयू में जमकर हंगामा किया। छात्रों ने नरिया गेट से लेकर सुंदरबगिया और हैदराबाद गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को हॉकी-डंडे से पीटा। कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। दो सुरक्षाकर्मियों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में तीन नामजद समेत 15 लोगों के िख्ालाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
शुक्रवार को कुछ युवक प्रो. वीके शुक्ला की ओपीडी में मरीज को दिखाने गए थे। पहले दिखाने के चक्कर में जूनियर डॉक्टरों से बहस हो गई थी। इस पर गार्ड ने ओपीडी से बाहर कर दिया। इस दौरान गार्ड से उनकी नोकझोंक हुई और वे बाद में बदला लेने की बात कहकर चले गए। शाम को जब अंधेरा हुआ तो 20-25 की संख्या में युवक पहले नरिया गेट पहुंचे। यहां सुपरवाइजर कुंवर सिंह और भीम यादव की पिटाई कर दी।
इसके बाद वे सुंदरबगिया गेट पहुंचे लेकिन यहां गार्ड को पहले से सूचना मिल गई थी, इसलिए वो भाग गया था। वहां से आगे बढ़कर हैदराबाद गेट पहुंचे। यहां पर सुरक्षाकर्मी रवींद्र सिंह को हॉकी व डंडे से मारपीट कर उनका सिर फोड़ दिया। दूसरा गार्ड जान बचाकर भागा। वहां पर कुर्सियां वगैरह भी तोड़ दीं।
विज्ञापन
युवकों के हंगामे की खबर मिलते की प्राक्टोरियल बोर्ड की पूरी टीम पहुंची। घायल सुरक्षाकर्मियों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। पिटाई में कुंवर सिंह का हाथ टूट गया है, वहीं सिर में चोट लगने से रवींद्र सिंह की हालत गंभीर है। वहीं एसओ लंका संजीव कुुमार मिश्रा का कहना है कि घटना में बीएचयू के छात्रों के शामिल होने की बात सामने नहीं आई है। दोनों सुरक्षाकर्मियों का बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। मामले में विष्णु आैर बंटी समेत तीन नामजद आैर 12 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।