फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Be aware of hygiene in Varanasi

गांव-गांव में गूंजे स्वच्छ गांव के नारे

Sat, 29 Oct 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 29 Oct 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
गांवों में स्वच्छता की अलख जगाने के लिए शुक्रवार को सभी ब्लॉक मुख्यालयों से बाइक रैलियां निकाली गईं। स्वच्छ गांव, स्वस्थ गांव के नारे लगाते कर्मचारियों की टीमें गांव-गांव दौड़ीं। इस अवसर पर ग्रामीणों को साफ-सफाई का महत्व बताते हुए खुले में शौचमुक्त गांव बनाने की अपील की गई।
विज्ञापन


आराजीलाइन ब्लॉक मुख्यालय से ब्लॉक प्रमुख नगीना पटेल ने झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। रैली में शामिल कर्मचारियों की टीमें ग्रामीणों को जागरूक करने अलग-अलग गांवों में पहुंचीं। इस दौरान पूर्व उप प्रमुख आलोक पांडेय, नीरज पांडेय, मनोज सिंह, महेंद्र पटेल, संजीव सिंह और इरशाद अहमद आदि मौजूद थे। दानगंज प्रतिनिधि के अनुसार चोलापुर ब्लाक मुख्यालय से खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद ने बाइक रैली को रवाना किया। यह रैली शामिल कर्मचारियों टिसौरा, कपिसा, महदा, सुआरी और दानगंज समेत विभिन्न गांवों में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान एडीओ पंचायत मयंक मोहन, अनिल सिंह और वीरेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


चिरईगांव ब्लॉक मुख्यालय में बीडीओ रवीेंद्र सिंह ने रैली को झंडी दिखाई। यह रैली संदहां, चिरईगांव, सीवों, मढ़नी, नरपतपुर बीकापुर, बनकट, फरीदपुर और रामपुर    होते हुए धोबहीं में समाप्त हुई। इसी तरह पिंडरा ब्लॉक मुख्यालय से एडीओ पंचायत धनेंद्र सिंह के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। यह रैली मंगारी बाजार, अमौत, पिंडरा, जमापुर, फूलपुर, खालिसपुर, सिंधोरा और गरथमा समेत करीब पचास गांवों में भ्रमण करते हुए मुख्यालय लौटकर समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed