{"_id":"657b503ceeaaaa7c6406aa54","slug":"bdo-issued-notice-to-panchayat-secretary-on-negligence-na-news-c-192-1-mrz1001-9756-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: लापरवाही पर पंचायत सचिव को बीडीओ ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: लापरवाही पर पंचायत सचिव को बीडीओ ने जारी किया नोटिस
विज्ञापन
पटेहरा। पिता की मौत होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र लेने गए व्यक्ति को ब्लॉक मुख्यालय पर पंचायत सचिव नहीं मिले। इसकी शिकायत होने पर प्रभारी बीडीओ ने संबंधित पंचायत सचिव को कारण बताओ जारी कर जवाब मांग लिया है।
विकास खंड क्षेत्र के पटेहरा कला गांव निवासी गायत्री सोनकर ने बताया की पिता की मृत्यु के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत सचिव की लापरवाही के कारण उन्हें अभी तक मृत्यु प्रमाण पत्र नही मिल पाया है। उनका आरोप है कि पंचायत सचिव गांव में स्थित पंचायत भवन में भी नही बैठती हैं और ब्लॉक मुख्यालय आने पर भी नहीं मिलती हैं। पूछने पर विकास भवन होने का हवाला देकर उन्होंने फोन काट कर दिया। प्रभारी बीडीओ श्रीकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि तीन दिन में स्पष्टीकरण नहीं देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।