फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Battered by the public power cut

कटौती से जनता पस्त, जिम्मेदार मस्त

Mon, 29 Aug 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 29 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Battered by the public power cut
Power cut leads 21 die in Hyderabad govt hospital as staff blame - फोटो : demo
शहर में चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल रविवार को भी ध्वस्त रहा। न केवल पारेषण बल्कि वितरण से भी लोकल फाल्ट ठीक के नाम पर कई चरणों में छह घंटे की कटौती की गई। मंडुवाडीह, लहरतारा, चांदपुर इलाके में गत तीन दिनों की तरह शनिवार रात और रविवार को भी बिजली की आवाजाही लगी रही। शहर के अन्य हिस्सों में भी कटौती की गई। जनता उमस से बेहाल रही। मंडुवाडीह इलाके में तो 12 घंटे में 9 बार बिजली गई। जर्जर तार भी कटौती का कारण बन रहे हैं। लोकल फाल्ट के नाम पर घंटों-घंटों कटौती से जनता त्रस्त है और उधर एमडी का दावा है कि आपूर्ति 24 घंटे दी जा रही है।
विज्ञापन


मंडुवाडीह उपकेंद्र से रविवार की भोर में 4 से 4:30 बजे तक बिजली गुल रही। इसके बाद सुबह 7:30 से 8:15 बजे तक कटी। राजातालाब से मंडुवाडीह को आने वाली पारेषण की लाइन में फाल्ट से सुबह 10 से 11 बजे तक बिजली गुल रही। इसके बाद चेतना नगर में जर्जर तार टूटने से दोपहर 2 बजे गुल हुई बिजली 3:45 बजे आई। लोकल फाल्ट ठीक करने के लिए शाम 5:55 बजे से 6 बजे बिजली कटी। फिर आदर्श नगर में तार टूटने से शाम 6:15 बजे बिजली गुल हुई, जो डेढ़ घंटे बाद चालू हुई। इसके बाद भी देर रात तक बिजली की आवाजाही लगी रही।
विज्ञापन


शिवपुर के छतेरी में लकड़ी के खंभों के सहारे कनेक्शन दिया गया है। यहां की स्ट्रीट लाइटें भी बंद हैं। जर्जर तार जमीन पर गिरा हुआ है लेकिन इसे दुरुस्त करने में विभाग रुचि नहीं दिख रही है। जबकि कई बार शिकायत भी की जा चुकी है। कैंट उपकेंद्र से एमईएस की आपूर्ति 10:15 से 11:20 बजे तक बाधित रही। इसके बाद शाम को 6:20 से 6:30 बजे तक नगर निगम की आपूर्ति बंद रही। कमोबेश यही हाल शहर के अन्य क्षेत्रों का रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक  अजय कुमार सिंह का कहना है कि जर्जर तारों और ट्रांसफार्मरों को बदलने का काम तेजी से चल रहा है। पैनल बदलने के लिए शटडाउन लेना पड़ता है। बारिश मेें कुछ क्षेत्रों के बिजली उपकरणों में खराबी आती है। फाल्ट ढूंढकर कम समय में दुरुस्त किया जा रहा है। बावजूद इसके आपूर्ति 24 घंटे दी जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed