फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Basti defeated Varanasi Mandal in the final

Varanasi News: फाइनल में बस्ती ने वाराणसी मंडल को हराया

Thu, 02 Nov 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Basti defeated Varanasi Mandal in the final
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्टेडियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। इसका शुभारंभ जिला हैंडबाल संघ के अध्यक्ष सीके त्यागी ने व क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी एके पांडेय ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

सुबह में सबसे पहले सेमीफाइनल मैच बस्ती मंडल और मिर्जापुर मंडल के बीच खेला गया। बस्ती ने मिर्जापुर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल वाराणसी मंडल और अयोध्या मंडल के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी मंडल ने अयोध्या मंडल को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

शाम को प्रतियोगिता का फाइनल मैच बस्ती मंडल और वाराणसी मंडल के बीच खेला गया। जिसमें बस्ती ने वाराणसी को 23-23 व खेल के दौरान व मिनट में अतिरिक्त समय में बस्ती ने आठ गोल से पराजित कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। बस्ती की तरफ से अराधना ने 11 गोल, सुनीता ने नौ गोल किए, वाराणसी की तरफ से नैना ने 10 गोल, शिवांगी ने सात गोल व रेशमा ने पांच गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सचिव जिला हैंडबाल संघ केएम श्रीवास्तव, मंबल प्रसाद, माया प्रसाद, भूपेंद्र वीर सिंह, अरविंद कन्नौजिया, मो इरफान, मिथिलेश यादव, गोविंद यादव, विष्णुलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed