फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   barsat

तेज आंधी से कई मकान और पेड़ गिरे, तीन घायल

Mon, 27 Apr 2020 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
barsat
सेवापुरी /पिंडरा (वाराणसी)। शनिवार को देर रात तेज आंधी से दो मकानों पर पेड़ गिरने से तीन लोग घायल हो गए। सड़कों पर कई पेड़ धराशाई होने से आवागमन बाधित रहा। उधर, रविवार देर रात कई इलाकों में बारिश हुई।
विज्ञापन

कपसेठी थाना क्षेत्र के कोइलार गांव में नंदलाल राम के घर पर नीम का पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान मकान में सोई मालती देवी (45) गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं मकान के अंदर रहे पांच लोग बाल-बाल बच गए।हरिअली के पतरे पर पेड़ गिरने से रेहाना (35), नाजीफ (14) घायल हो गए। सभी घायलों को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। निजामुद्दीन की चहारदीवारी गिर गई। सिसवा, मधुमक्खियां में बने पशु आश्रय केंद्र का सीमेंटेड पतरा गिर गया। सेवापुरी तथा धौकालगंज क्षेत्र में बिजली के खंभे गिरने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं दर्जनों पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। जिनका गेहूं की मड़ाई नहीं हो पाई थी वे परेशान रहे।
विज्ञापन

पिंडरा। ग्रामसभा कुआर में पेट्रोल पंप के पास 10 पेड़ गिरे। इसमें दो पेड़ रोड पर गिरने से बाबतपुर -जमालापुर मार्ग बाधित रहा। ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ हटवाया गया। पेड़ गिरने से विपत वनवासी, लल्लन वनवासी, छाया देवी, शान्ति देवी का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। कृष्ण कुमार गुप्ता उर्फ बब्लू के दुकान के सामने का पूरा टीनशेड उड़ गया। रामआसरे गुप्ता के आटे चक्की का टीनशेड का छत क्षतिग्रस्त हो गया। पेट्रोल पंप के पास टायर की दुकान,राकेश सिंह,आफताब आलम,संजय उर्फ गुड्डू का टीनशेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। बेचन शर्मा के कच्चा मकान का खपरैल टूट गया। मदरसा का बाउंड्री वाल टूट गई। ग्राम प्रधान संजय जायसवाल की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल वीरेंद्र ने क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-----------
इंसुलेटर ब्रस्ट होने से दो विद्युत उपकेंद्रों की गुल रही बिजली
सेवापुरी/कछवारोड। तेज आंधी व पानी से हाईटेंशन तार का इंसुलेटर ब्रस्ट होने से दो विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप गई। इससे दर्जनों गांवों में अंधेरा पसरा रहा। वहीं पानी के लिए लोग परेशान रहे। अवर अभियंता राजकुमार ने बताया कि चकनपुर गांव के पास हाईटेंशन का इंसुलेटर ब्रस्ट होने से सेवापुरी विद्युत उपकेंद्र और बरनी विद्युत उपकेंद्र के दर्जनों गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। कई गांवों में विद्युत पोल गिर गए हैं। बिजली आपूर्ति करीब 2:00 बजे से ठप हुई और रविवार को 4:00 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। वहीं विद्युत आपूर्ति ठप होने से विद्युत उपकेंद्र पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। सेवापुरी ब्लाक के बिहड़ा गांव में तेज आंधी से बिजली के कई खंभे गिरने के साथ गणेश पटेल के घर के पास खंभे पर लगा ट्रांसफार्मर मकान पर गिर कर लटक गया। पिंडरा क्षेत्र में बिजली के 22 खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। ज्यादातर इलाके में बिजली दोपहर 12 बजे आपूर्ति शुरू हो गयी। लेकिन जहा विद्युत पोल गिर गए थे वहां देर शाम तक आपूर्ति बहाल हुई। एसडीओ राहुल सिंह के मुताबिक 22 से अधिक खंभे गिरे हैं।

---------
राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत
आंधी में राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसे बचाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन अंतत: उसको बचाया नहीं जा सका। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के दरोगा को मृत मोर को सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed