{"_id":"57684db64f1c1bb50ab480f3","slug":"barkha-blooming","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरखा बहार आई...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरखा बहार आई...
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 21 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
मानसून की पहली बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी। रवींद्रपुरी में सोमवार को दोपहर बाद बारिश में मस्ती करते बच्चे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून खुशियों की सौगात लेकर आषाढ़ मास के पहले ही दिन सोमवार को काशी में प्रवेश कर गया। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। दोपहर बाद आसमान में घिरी काली घटाओं ने जिले के अधिकांश हिस्सों में राहतों की बारिश की। गरज-चमक के साथ हुई मानसूनी बारिश से जहां किसान खुश हैं, वहीं उमस से बेचैन लोगों को भी सुकून मिल गया है। फुहारों के साथ नम हवा के झोंके से बदले मौसम का लुत्फ उठाने के लिए शाम को गंगा किनारे, बीएचयू और सारनाथ में युवाओं और सैलानी उमड़ पड़े।
अरब सागर से आने वाली गर्म हवाओं के सक्रिय होने की वजह से तमाम पूर्वानुमानों को दरकिनार करते हुए मानसून इस बार समय से पूर्वांचल में प्रवेश कर गया। पूर्वी-उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार से होते हुए सोमवार की दोपहर काशी पहुंची मानसूनी हवाओं से आसमान में काली घटाएं छा गईं। दोपहर बाद दो बजे गरज-चमक के साथ शहर में झमाझम बारिश हुई। हालांकि बाबतपुर समेत कुछ इलाकों में सिर्फ बादल ही मंडराते रहे। मौसम की इस पहली बारिश से किसानों में जान लौट आई है। आराजीलाइन संवाददाता के अनुसार बारिश से किसान खुश हैं। कृषि विशेषज्ञ डॉ. कमलेश्वर सिंह ने किसानों को सलाह दी है कि धान के अलावा अन्य फसलों के बीज तैयार कर रख लें ताकि समय से बुवाई कर सकें।
मानसून की पहली बारिश के साथ ही राहगीरों की मुसीबत बढ़ गई है। जिन सड़कों पर गड्ढे हैं और जहां सड़कें खोदी गई हैं, वहां फिसलन बढ़ गई है। डीएम विजय किरन आनंद ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को सड़क पाटने की शुरुआत के लिए 20 जून तक अल्टीमेटम दिया था। 25 जून को डीएम के साथ सभी मजिस्ट्रेट निकलेंगे। उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्यदायी संस्थाओं के ठेकेदारों पर मुकदमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
लहरतारा पुल से लेकर भदऊं चुंगी तक खुदाई वाले इलाके के आस पास जबरदस्त फिसलन हो गई है। कमिश्नर आवास के सामने भी खुदाई के चलते बुरा हाल है। पांडेयपुर फ्लाईओवर के नीचे, मंडुवाडीह आरओबी, नदेसर, कमच्छा, रवींद्रपुरी, सोनारपुरा, साकेतनगर, चौक आदि इलाकों में अलग अलग कार्यदायी संस्थाओं की ओर से सड़कों की खुदाई का काम चल रहा था। डीएम का निर्देश मिलने के बाद पाटने का काम अभी शुरू नहीं हुआ है। एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय का कहना है कि 20 जून के बाद किसी भी कार्यदायी संस्था को खुदाई की अनुमति नहीं दी जाएगी। जल्द ही गड्ढे पाटने के बाद सड़कों की मरम्मत का काम पीडब्ल्यूडी शुरू करेगा। प्रमुख सचिव (खादी) मोनिका एस. गर्ग की बैठक में पीडब्ल्यूडी ने पांच जुलाई तक सड़कों की मरम्मत का दावा किया था।