फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Baratis beaten for not playing Bhojpuri songs in Orchestra khanpur ghazipur

गाजीपुर: आरकेस्ट्रा में भोजपुरी गाना न बजाया तो बरातियों को पीटा, वाहनों के तोड़े शीशे

Sun, 24 Nov 2019 11:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 24 Nov 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
Baratis beaten for not playing Bhojpuri songs in Orchestra khanpur ghazipur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के खरौना गांव में शनिवार की रात बरात के साथ आए आरकेस्ट्रा में भोजपुरी गीत गाने की फरमाइश पूरी न होने पर गांव के कुछ युवकों ने चार बरातियों की पिटाई कर घायल कर दिया। चार वाहनों के शीशे तोड़ दिए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शादी संपन्न कराई। मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई।

खरौना गांव निवासी सत्यदेव राम के घर वाराणसी से बरात आई थी। नाश्ता-पानी के बाद बराती वधु पक्ष के घर पहुंचे। द्वारपूजा संपन्न होने के बाद फिर शामियाने में आ गए। यहां बराती आरकेस्ट्रा का आनंद उठा रहे थे। इसी दौरान रात करीब दस बजे गांव के कुछ मनबढ़ युवक भोजपुरी गाना गाने की मांग करने लगे।

विज्ञापन

कन्या पक्ष के लोगों के समझाने पर गाली-गलौज करते हुए कुछ बरातियों की पिटाई कर दी। फिर पत्थरबाजी करते हुए बरातियों की स्कार्पियो और तीन कार के शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई, तब तक युवक भाग गए। पुलिस ने किसी तरह शादी संपन्न कराई।

रविवार की सुबह सीओ सैदपुर रामबहादुर सिंह पहुंचे। वधु पक्ष से मामले की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि लड़की के दादा पांचू राम की तहरीर पर चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed