{"_id":"641c2c9f6f650fdda5053033","slug":"bar-council-of-india-co-chairman-mother-died-mourning-among-the-advocates-2023-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को-चेयरमैन को मातृ शोक, अधिवक्ताओं में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को-चेयरमैन को मातृ शोक, अधिवक्ताओं में शोक की लहर
Thu, 23 Mar 2023 04:10 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 23 Mar 2023 04:10 PM IST
सार
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को-चेयरमैन व वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी की माता सुमित्रा देवी का बुधवार रात निधन हो गया। उन्होंने 75 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
सुमित्रा देवी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को-चेयरमैन व वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी की माता सुमित्रा देवी का बुधवार रात निधन हो गया। उन्होंने 75 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है। इस सूचना के बाद से बनारस के अधिवक्ताओं में शोक की लहर है। सुमित्रा देवी का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर हरिश्चंद्र घाट पर संपन्न हुआ।
विज्ञापन
मुखाग्नि उनके पुत्र बीसीआई के को-चेयरमैन व वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने दिया। हरिश्चंद्र घाट पर राकेश पाठक (उपाध्यक्ष प्रदेश बार काउंसिल), हरिशंकर सिंह व विनोद पांडेय (सदस्य प्रदेश बार काउंसिल), सेंट्रल बार के अध्यक्ष प्रभु नारायण पांडेय, महामंत्री शशिकांत दुबे, डीजीसी आलोक चंद्र शुक्ला, पूर्व डीजीसी सौरभ चंद्र श्रीवास्तव, पूर्व डीजीसी सिविल विजय शंकर रस्तोगी, पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद पाठक, सहित तमाम विशिष्ट लोग व अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
विज्ञापन