फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bar code generated paas will be valid for enter in kashi vishwanath temple zone

काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में प्रवेश के लिए अब जारी होंगे इस तरह के पास

Sat, 13 Oct 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 13 Oct 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
bar code generated paas will be valid for enter in kashi vishwanath temple zone
- फोटो : amarujala
 श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में रहने वालों और मंदिर की व्यवस्थाओं से जुड़े लोगों को बार कोड आधारित नया पास जारी किया जाएगा। इसके लिए रेड जोन सहित मंदिर परिक्षेत्र में रहने वालों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। सत्यापन के बाद मंदिर प्रशासन नए पास जारी करेगा। इस पास का डुप्लीकेट नहीं बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन


पिछले दिनों पास के दुरुपयोग की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद बार कोड आधारित पास जारी करने की योजना बनाई गई है। इसे बैंड जैसा तैयार कराया जा रहा है। इस बार कोड के जरिए संबंधित व्यक्ति की पूरी डिटेल ऑनलाइन होगी। बार कोड स्कैन करते ही पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत जारी होने वाले पास में जिस व्यक्ति को जारी किया जाएगा, उसकी पूरी डिटेल चेक करने के बाद ही उसे प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज तय होगी कॉरिडोर बनाने वाली कंपनी

मंदिर कॉरिडोर के निर्माण के लिए शासन स्तर से कंपनी तय करने की अनुमति मिल गई है। मंदिर प्रशासन यह काम गुरुवार शाम को करेगा। फाइनेंशियल बिड खोलकर एक कंपनी का नाम तय कर देगा। इस कार्य के लिए बुधवार को लखनऊ में एक बैठक भी हुई, जिसमें देर रात तक कॉरिडोर पर चर्चा हुई।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के निर्माण के लिए बुलाई गई कंसलटेंट कंपनियों में से दो कंपनियां प्लानर इंडिया और अहमदाबाद की कंपनी पहुंची है। नियम के अनुसार किसी भी टेंडर में कम से कम तीन कंपनी होनी चाहिए लेकिन दो कंपनियों के आने पर ही मंदिर प्रशासन ने शासन से अनुमति मांगी थी। मंदिर के सीईओ विशाल सिंह ने बताया कि इसके लिए अनुमति मिल गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed