{"_id":"5bbf2e2a867a55281966c595","slug":"bar-code-generated-paas-will-be-valid-for-enter-in-kashi-vishwanath-temple-zone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में प्रवेश के लिए अब जारी होंगे इस तरह के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में प्रवेश के लिए अब जारी होंगे इस तरह के पास
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 13 Oct 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में रहने वालों और मंदिर की व्यवस्थाओं से जुड़े लोगों को बार कोड आधारित नया पास जारी किया जाएगा। इसके लिए रेड जोन सहित मंदिर परिक्षेत्र में रहने वालों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। सत्यापन के बाद मंदिर प्रशासन नए पास जारी करेगा। इस पास का डुप्लीकेट नहीं बनाया जा सकेगा।
पिछले दिनों पास के दुरुपयोग की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद बार कोड आधारित पास जारी करने की योजना बनाई गई है। इसे बैंड जैसा तैयार कराया जा रहा है। इस बार कोड के जरिए संबंधित व्यक्ति की पूरी डिटेल ऑनलाइन होगी। बार कोड स्कैन करते ही पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत जारी होने वाले पास में जिस व्यक्ति को जारी किया जाएगा, उसकी पूरी डिटेल चेक करने के बाद ही उसे प्रवेश दिया जाएगा।

आज तय होगी कॉरिडोर बनाने वाली कंपनी
मंदिर कॉरिडोर के निर्माण के लिए शासन स्तर से कंपनी तय करने की अनुमति मिल गई है। मंदिर प्रशासन यह काम गुरुवार शाम को करेगा। फाइनेंशियल बिड खोलकर एक कंपनी का नाम तय कर देगा। इस कार्य के लिए बुधवार को लखनऊ में एक बैठक भी हुई, जिसमें देर रात तक कॉरिडोर पर चर्चा हुई।
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के निर्माण के लिए बुलाई गई कंसलटेंट कंपनियों में से दो कंपनियां प्लानर इंडिया और अहमदाबाद की कंपनी पहुंची है। नियम के अनुसार किसी भी टेंडर में कम से कम तीन कंपनी होनी चाहिए लेकिन दो कंपनियों के आने पर ही मंदिर प्रशासन ने शासन से अनुमति मांगी थी। मंदिर के सीईओ विशाल सिंह ने बताया कि इसके लिए अनुमति मिल गई है।