फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BAR ASSOSOETION

23 पदों पर 56 प्रत्याशियों के नामांकन वैध, अध्यक्ष पद के लिए आठ दावेदार

Sun, 06 Dec 2020 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
BAR ASSOSOETION
वाराणसी। सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के नामांकन का शनिवार को अंतिम दिन रहा। इसमें प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ नामांकन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट और सिविल कोर्ट में दिन भर गहमागहमी रही।
विज्ञापन

बनारस बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रामानंद श्रीवास्तव और सदस्य अरविंद राय ने नामांकन पत्रों की जांच के बाद बताया कि 23 पदों पर 56 प्रत्यशियों का नामांकन वैध मिला। इसमें अध्यक्ष पद पर आठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पांच, उपाध्यक्ष दस वर्ष से अधिक अनुभव के दो पद पर आठ व दस वर्ष से कम अनुभव के दो पद पर तीन, महामंत्री पद पर छह, कोषाध्यक्ष पद पर तीन, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर तीन, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर तीन, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर दो, ऑडिटर पद पर सिर्फ अमित जायसवाल, सदस्य प्रबंध समिति के 15 वर्ष से अधिक के अनुभव पर मनोज तिवारी, अनुज गोंड, प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी सिंह, सत्येंद्र नाथ राय उर्फ बच्चा और 15 वर्ष से कम अनुभव के छह पद पर दस प्रत्याशी मैदान में है।
विज्ञापन

सात दिसंबर को नाम वापसी के बाद फाइनल सूची जारी होगी। इसके बाद 15 दिसंबर को मतदान और 16 दिसंबर को मतगणना होगी। उधर, सेंट्रल बार एसोसिएशन के प्रत्याशियों की स्थिति सोमवार और मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed