{"_id":"6983893d8b2e4a6e0d0d743e","slug":"bar-association-elections-scrutiny-of-nomination-papers-completed-all-papers-found-correct-varanasi-news-c-313-1-svns1020-146682-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार संघ चुनाव : नामांकन- पत्रों की जांच पूरी, सभी पत्र मिले सही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार संघ चुनाव : नामांकन- पत्रों की जांच पूरी, सभी पत्र मिले सही
विज्ञापन
10 फरवरी को होगा सेवराई बार संघ का चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
सेवराई। बार संघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों की ओर से नामांकन-पत्रों की जांच बुधवार को चुनाव अधिकारियों ने किया। इसमें सभी पत्र सही पाए गए। बार संघ का चुनाव दस फरवरी को होगा। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता रमेश यादव, अधिवक्ता उदय नारायण सिंह और अधिवक्ता शशिभूषण राय ने बताया कि अधिवक्ताओं की ओर से बार संघ के विभिन्न पदों के लिए जमा सभी नामांकन पत्रों की जांच की गई है। दस फरवरी को मत पत्रों की गिनती कर परिणाम घोषित किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता अजय कुमार राय, वीरेंद्रनाथ राम, मोहम्मद अफजल अली खान, पारस राम और डॉ. हैदर अली खान ने नामांकन किया। सचिव पद के लिए जितेंद्र कुमार और सुमंत सिंह कुशवाहा ने नामांकन किया था। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए शाहजहां खान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए उमेश सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए उमेश प्रताप सिंह ने नामांकन किया था। सह सचिव पद के लिए अब्दुल नसीम एवं पूनम कुमार सिंह यादव ने आवेदन पत्र दाखिल किया था। कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ वर्ग के लिए रामसेवक राम एवं वीरेंद्र कुमार, कनिष्ठ वर्ग के लिए कौशल कुमार, राधा कृष्ण राम एवं मुहम्मद वारिस अली अंसारी ने नामांकन दाखिल किया था।