फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bapu's Kashi Vidyapeeth dazzled with the gold of daughters

बेटियों के स्वर्ण से दमका बापू का काशी विद्यापीठ

Tue, 04 Jan 2022 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bapu's Kashi Vidyapeeth dazzled with the gold of daughters
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 43वां दीक्षांत समारोह आधी आबादी के सशक्तिकरण का गवाह बना। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का विद्यापीठ बेटियों के स्वर्ण पदकों की आभा से दमक उठा। सोमवार को दीक्षांत समारोह में 55 मेधावियों को 64 स्वर्ण पदक वितरित किए गए। इसमें 46 छात्राएं एवं नौ छात्र शामिल थे। 73,579 छात्र-छात्राओं को उपाधियां देने की घोषणा हुई। इसमें स्नातक के 58,370, परास्नातक के 15,189 तथा शोध के 20 छात्र-छात्राएं शामिल थे।
विज्ञापन

गांधी अध्ययन सभागार में पहली बार आयोजित दीक्षांत समारोह में शिष्ट यात्रा अपने निर्धारित समय से मंच पर पहुंची। कुलाधिपति ने मंच से समारोह आरंभ करने की घोषणा की। मंगलाचरण, दीप प्रज्जवलन के बाद पद्मश्री विमला पोद्दार को डीलिट की उपाधि से कुलाधिपति ने सम्मानित किया। इसके बाद स्नातक छात्रों को मेडल बांटने का सिलसिला शुरू हुआ। स्नातकोत्तर स्तर पर सर्वोच्च अंक मिलने पर श्रद्धा शुक्ला को स्वर्ण पदक व विश्वविद्यालय पदक प्रदान किया गया। एलएलबी की आरजू खानम को विश्वविद्यालय पदक के अलावा कृष्णा वासुदेव स्मृति स्वर्ण पदक दिया गया। एमएड में सीमा सिंह को विश्वविद्यालय पदक के अलावा आचार्य सीताराम चतुर्वेदी स्मृति स्वर्ण पदक, एमबीए की शालिनी श्रीवास्तव को विश्वविद्यालय पदक व सीता राम जिंदल फाउंडेशन स्वर्ण पदक, एमएसडब्ल्यू की काव्या श्रीवास्तव को विश्वविद्यालय पदक व प्रो. सीपी गोयल स्मृति स्वर्ण पदक, एमसीए की वर्तिका गुप्ता को विश्वविद्यालय पदक व सीताराम जिंदल फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित स्वर्ण पदक, एम ए अर्थशास्त्र में अक्षिता दुबे को विश्वविद्यालय पदक व प्रो. दूधनाथ चतुर्वेदी स्मृति स्वर्ण पदक, एमएफए की मनीषा पटेल को विश्वविद्यालय पदक व डॉ. शरद बंसल स्मृति स्वर्ण पदक और एमए संस्कृत में सीबू कुमार को विश्वविद्यालय पदक व जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राज्यपाल ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को पुस्तकें, बैग वितरित किए। राज्यपाल ने स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र विष्णुकांत सिंह को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने विश्वविद्यालय की विस्तृत वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की स्मारिका का विमोचन किया गया। इस दौरान बोर्ड ऑफ गवर्नर्स एनआई उत्तराखंड के चेयरमैन डॉ. आरके त्यागी, कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, हरिश्चंद्र, प्रो. संजय, प्रो. रंजन, प्रो. बंशीधर पांडेय, प्रो. अजित कुमार शुक्ला, डॉ. नवरत्न सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज रहेगा अवकाश
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दीक्षांत समारोह के बाद चार जनवरी को विश्वविद्यालय में अवकाश घोषित किया गया है। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed