{"_id":"66c9dce36c6561a15f0f5f74","slug":"banyan-tree-fell-on-road-in-varanasi-four-wheeler-damaged-accident-during-road-widening-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: हटाने से पहले ही गिर गया बरगद का पेड़, मंदिर भी क्षतिग्रस्त, नीचे दबा वाहन; चालक ने ऐसे बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: हटाने से पहले ही गिर गया बरगद का पेड़, मंदिर भी क्षतिग्रस्त, नीचे दबा वाहन; चालक ने ऐसे बचाई जान
Sat, 24 Aug 2024 06:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 24 Aug 2024 06:45 PM IST
सार
Varanasi News: सैकड़ों वर्ष पुराना बरगद का पेड़ गिरते ही सड़क पर अफरातफरी मच गई। तब तक उसके नीचे खड़ी एक चार पहिया वाहन दब गई। अंदर बैठे चालक ने तुरंत निकलकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
बरगद के पेड़ के नीचे दबा वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगर चौक के साहित्यनाका मोड़ मार्ग पर स्थित बटेश्वर हनुमान मंदिर के पास सैकड़ों साल पुराना बरगद का पेड़ शनिवार को उस समय गिर गया जब सड़क किनारे नाला बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार की ओर से जेसीबी मशीन से खोदाई की जा रही थी।
विज्ञापन
पेड़ की चपेट में आकर कई चार पहिया और दो पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए तो बटेश्वर हनुमान मंदिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकार बताते हैं कि लगभग दो सौ साल से भी ज्यादा पुराना यह पेड़ था। पेड़ की चपेट में कई वाहन आ गए।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो पर सवार कुछ दर्शनार्थी बनारस दर्शन करने जा रहे थे। उनका वाहन भी पेड़ की चपेट में आ गया। संयोग अच्छा था कि पेड़ की डाली गाड़ी के पिछले हिस्से पर गिरी और ड्राइवर ने
विज्ञापन
तत्परता दिखाते हुए वाहन तेजी से आगे निकाल लिया। गाड़ी पीछे का हिस्सा चिपटा हो गया लेकिन किसी तरह का जानमाल का नुकसान नही हुआ।
वहीं पेड़ गिरने से बटेश्वर हुनमान मंदिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने मंदिर में स्थापित प्रतिमाएं सुरक्षित निकाल ली गई। पेड़ गिरने से रामनगर-मिर्ज़ापुर मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ। रामनगर-पड़ाव चौड़ीकरण योजना की जद में बटेश्वर हनुमान मंदिर भी आ गया था। इसी मंदिर के सामने एक जगह पर स्थापित किया जाना है। वहां अभी मंदिर भवन का निर्माण चल रहा है।