{"_id":"58a861d04f1c1b0970d83dce","slug":"banks-will-be-closed-for-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन में चार दिन बंद रहेंगे बैंक, जरुरी काम निपटा लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिन में चार दिन बंद रहेंगे बैंक, जरुरी काम निपटा लें
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 18 Feb 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
बैंक
अगर बैंक से जुड़े जरूरी कार्य रह गए हैं तो अगले पांच दिनों में करा लें। आज को लेकर आठ दिन में कुल चार दिनों तक बैंक बंद रहेगा। आज और 26 फरवरी को रविवार है। शुक्रवार यानी 24 को शिवरात्रि का अवकाश है।
विज्ञापन
चौथे शनिवार यानी 25 को भी बैंक बंद रहेेगा। हालांकि बैंक बंद रहने के दौरान एटीएम से कैश मिलता रहे, इसे लेकर अधिकारियों ने पर्याप्त कैश की व्यवस्था शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बैंक बंद रहने के दौरान खाता खुलवाने, बैंक से लेनदेन, लोन व अन्य कागजी कार्य के लिए परेशानी हो सकती है। इसलिए अगले पांच दिन इन कार्यों के लिए अहम होंगे।
विज्ञापन
इस दौरान बैंकों में भीड़ भी रह सकती है। बंदी के दौरान एटीएम पर दबाव बढ़ने और 27 को बैंक खुलने पर वहां दबाव बढ़ने की संभावना है।