फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bank strike in purvanchal, business affected

पूर्वांचल में नहीं खुले बैंकों के ताले, करोड़ों का कारोबार प्रभावित

Tue, 22 Aug 2017 09:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 22 Aug 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
bank strike in purvanchal, business affected
हड़ताली बैंक कर्मियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण न करने, बैंकों के विलय को रोके जाने सहित कई मांगों को लेकर पूर्वांचल के बैंक कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर रहे। इस वजह से बैंकों में दिन भर ताले लटके रहे। कई स्थानों पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जमा-निकासी आदि के लिए गए लोगों को वापस लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर हुई हड़ताल से वाराणसी में 300 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। जिले के विभिन्न बैंकों में 18 हजार चेकों का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन


बैंकों की हड़ताल से सोनभद्र में 80 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा। 25 करोड़ कैश और 55 करोड़ का चेक क्लियरेंस नहीं हो सका। मऊ में 25 करोड़ की क्लीरिंग ठप रही जबकि 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर में बैंक आफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। करीब 150 करोड़ से अधिक का व्यवसाय प्रभावित हुआ है। आजमगढ़ में करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक और मिर्जापुर में सौ करोड़ से अधिक का लेनदेन प्रभावित हुआ।


जौनपुर में बैंककर्मियों ने स्टेट बैंक सिविल लाइन शाखा और यूनियन बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। हड़ताल से लगभग तीन सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा। भदोही बैंक की बंदी से करीब 200 करोड़ का लेनदेन तो 20 करोड़ की क्लीयरिंग फंस गई। चंदौली में लगभग दो सौ करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed