{"_id":"654000dbefed12b590079c2a","slug":"bank-is-rushing-applicants-to-chief-ministers-loan-schemes-varanasi-news-c-20-vns1013-407573-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मुख्यमंत्री ऋण योजनाओं में आवेदनकर्ताओं को दौड़ा रहा बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मुख्यमंत्री ऋण योजनाओं में आवेदनकर्ताओं को दौड़ा रहा बैंक
विज्ञापन
वाराणसी। जिला उद्योग बंधु की बैठक में सोमवार को बैंकों की लापरवाही का मुद्दा उठा। उद्यमियों ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत लोन संबंधी आवेदनों को जान बूझकर लटकाने का आरोप लगाया। इस पर सीडीओ हिमांशु नागपाल ने एलडीएम पर नाराजगी जताई और बैंक संबंधी कार्यों को लेकर उद्यमी को दौड़ाए जाने पर बैंक आफ बड़ौदा चांदपुर के मैनेजर संजय कुमार को नोटिस जारी करने काे कहा। सीडीओ ने कहा कि जिला उद्योग विभाग से भेजे गए नए उद्यमियों के लोन संबंधी आवेदनों को लटकाया न जाए और अगली बैठक में बैंक प्रबंधकों को भी शामिल करें।
लद्यु उद्योग भारती कांशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि बैंकों की ओर से नए उद्यमियों का लोन पास नहीं किया जा रहा है। रामनगर के कुतलुपुर निवासी महिला उद्यमी अनीता मौर्य ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत रामनगर के इंडियन बैंक शाखा में दस लाख ऋण का आवेदन किया है, लेकिन अकारण महिला उद्यमी को दौड़ाया जा रहा है। इस दौरान दी स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महामंत्री नीरज पारीख ने चांदपुर औद्योगिक आस्थान में विद्युत ट्रिपिंग की समस्या को उठाया। आरोप लगाया कि पिछले दो माह की बैठक के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकला। उद्यमी अनुपम देवा ने 24 घंटे नो इंट्री में फल और सब्जी के ट्रकों को रोकने से माल खराब होने का मुद्दा उठाया। चांदपुर औद्योगिक आस्थान में बाहरी गाड़ियों के खड़े होने पर रोक लगाने की भी मांग की। एक उद्यमी से पहड़िया के जेई द्वारा विद्युत कनेक्शन लेने पर सुविधा शुल्क मांगने का भी मुद्दा उठा। बैठक में उपायुक्त उद्योग मोहन शर्मा, एलडीएम प्रभात सिन्हा, ज्योति शंकर मिश्रा, गुलशन मौर्या, अनिल मौर्या, कमला कांत पांडेय आदि मौजूद रहे।