{"_id":"5e2f40388ebc3e4b455fb490","slug":"bank-employees-will-be-again-on-strike-on-31-january-and-1-february-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: निपटा लें बैंकों के सारे काम-काज, तीन दिनों तक बंद रहेंगे बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: निपटा लें बैंकों के सारे काम-काज, तीन दिनों तक बंद रहेंगे बैंक
Tue, 28 Jan 2020 01:25 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
भारतीय करेंसी नोट
- फोटो : File
अगर आपको बैंक संबंधी कोई जरूरी काम है तो उसे तीन दिन में निपटा लें। ऐसा इसलिए कि 31 जनवरी और एक फरवरी को हड़ताल का ऐलान किया है। जबकि दो फरवरी को रविवार है। ऐसे में बैंक संबंधी कामकाज प्रभावित रहेंगे।
विज्ञापन
दरअसल, समान काम-समान वेतन, काम का समय निर्धारित करने, पारिवारिक पेंशन में सुधार सहित अन्य मांगों को लेकर बैंकों ने आठ जनवरी को हड़ताल की थी।
साथ ही मांगें पूरी न होने पर दोबारा हड़ताल की घोषणा की थी। अब यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन ने 31 जनवरी और एक फरवरी और फिर 11 से 13 मार्च को हड़ताल का ऐलान किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन जिला इकाई के मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि 12 सूत्रीय मांगों पर अगर निर्णय नहीं हुआ तो एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी यूनियन की ओर से दी गई है।
