फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banarasi tops without driving licenses and helmets

बगैर लाइसेंस और हेलमेट के वाहन चलाने में बनारसी अव्वल

Mon, 05 Jun 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 05 Jun 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
Banarasi tops without driving licenses and helmets
Crime shimla

बगैर लाइसेंस और हेलमेट के वाहन चलाने में बनारसी अव्वल हैं। यह जिला पुलिस के आंकड़े कहते हैं। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए डीजीपी के निर्देश पर मई महीने में विशेष अभियान चलाया गया था। इस दौरान 8,835 चालान किए गए।

विज्ञापन


सर्वाधिक कार्रवाई बगैर ड्राइविंग लाइसेेंस और हेलमेट वालों के खिलाफ हुई। बताते चलें कि यदि वाहन चलाने के दौरान सड़क हादसे में किसी की मौत हो जाती है या कोई गंभीर रूप से घायल हो जाता है तो ड्राइविंग लाइसेंस के अभाव में बीमा और मुआवजा संबंधी मामला अटक जाता है।
विज्ञापन


विशेष अभियान के दौरान पुलिस की कार्रवाई की जद में सर्वाधिक ऐसे लोग रहे जो बगैर लाइसेंस के वाहन चलाते हैं। ऐसे 2,428 लोगों का पुलिस ने चालान किया। 1,892 ऐसे लोगों का चालान हुआ जो बगैर हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गलत दिशा में वाहन चलाने के आरोप में 1889, गलत जगह पार्किंग के आरोप में 930, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चलने के आरोप में 725 लोगों का चालान हुआ। ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात करने में 241, बगैर सीट बेल्ट बांधे कार की अगली सीट पर बैठने केे आरोप में 227 लोग कार्रवाई की जद में आए।


हालांकि अभियान के दौरान पुलिस को कोई शराब पीकर और अनधिकृत रूप से लाल-नीली बत्ती लगाकर वाहन चलाता नहीं दिखा। पुलिस ने इस विशेष अभियान के दौरान 14 लाख 90 हजार 250 रुपये जुर्माना वसूला।

पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि जून महीने में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed