{"_id":"59674ef94f1c1b5e758b4721","slug":"banarasi-dress-fashion-designer-get-award-in-newyork-toady","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारसी वस्त्रों की फैशन डिजाइनर को न्यूयार्क में आज मिलेगा अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारसी वस्त्रों की फैशन डिजाइनर को न्यूयार्क में आज मिलेगा अवार्ड
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 13 Jul 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
द प्लाजा में आज दिया जाएगा‘स्टारडस्ट ग्लोबल इंडियन आईकॉन अवार्ड’
- फोटो : अमर उजाला
करघे पर बुनकरों के हाथों तैयार किए गए वस्त्रों और बनारसी साड़ी के बार्डर से फैशन की दुनिया को नया लुक देने वाली डिजाइनर मिती बग्गा बुधवार को तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा पर न्यूयार्क पहुंच गईं हैं।
वहां गुरुवार को उन्हें बनारस के वस्त्रों पर खास तरह की डिजाइन के लिए बनारस के बेस्ट डिजाइनर के अवार्ड से नवाजा जाएगा। मिती बनारसी वस्त्रों को यूरोप और दक्षिण एशिया में प्रमोट कर रही हैं।
स्टारडस्ट ग्लोबल इंडियन आईकॉन अवार्ड-2017 गुरुवार को न्यूयार्क के द प्लाजा में आयोजित बनारसी वस्त्रों पर आधारित फैशन शो में दिया जाएगा। इसके लिए मिती बग्गा बुधवार को अमेरिका पहुंच गईं। ह्वाट्स एप पर चैट के जरिए उन्होंने इसकी जानकारी अमर उजाला को दी।
विज्ञापन
मिती ने बताया कि फैशन की दुनिया तेजी से बदल रही है। पहले जहां कम कपड़ों वाले बेस्टर्न स्टाइलिश परिधान ज्याजा पसंद किए जाते थे, वहीं यूरोपियन देशों में एक खास वर्ग उसमें भी प्रवासी भारतीय परिवारों के बीच बनारसी साड़ी और करघे पर तैयार वस्त्रों की बेहद मांग बढ़ रही है।