फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras won the divisional level yogasana competition

Varanasi News: मंडलस्तरीय योगासन प्रतियोगिता बनारस रहा अव्वल

Wed, 24 Sep 2025 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Banaras won the divisional level yogasana competition
अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज मैदागिन में चल रहे विविध आयोजन के तहत मंगलवार को मंडलस्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय योगासन प्रतियोगिता हुई। इसमें वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली के बालिका और बालक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अंडर-19 बालिका वर्ग में वाराणसी की शिवानी साहनी पहले, गाजीपुर की साधना कश्यप दूसरे और जौनपुर की शीतल तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 में वाराणसी की अनन्या सिंह पहले, चंदौली की श्वेता कुमारी दूसरे और गाजीपुर की सरिता प्रजापति तीसरे स्थान रही। अंडर-14 वाराणसी की खुशी सेठ ने पहला, चंदौली की नीतू कुमारी ने दूसरा और गाजीपुर की निशु को तीसरा स्थान मिला। बालक वर्ग के अंडर-14 में वाराणसी के विवेक पांडेय पहले, गाजीपुर के आदित्य कुमार दूसरे और चंदौली के जय गोपाल तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 वर्ग में वाराणसी के आदित्य वर्धन शुक्ल ने पहला, चंदौली के प्रद्युम्न ने दूसरा और गाजीपुर के निशांत कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग में वाराणसी के आदित्य ने पहला, गाजीपुर के साहिल ने दूसरा और चंदौली के सत्यम ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रबंधक गरिमा टकसाली व सहायक मंत्री पवन कुमार मित्तल ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। विजेता छात्र-छात्राएं तीन से छह अक्तूबर को होने वाले राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। निर्णायक मंडल में नैनसी गुप्ता, हर्ष राय, श्रेया चौरसिया और शिखा शर्मा रहीं। स्वागत मंडलीय क्रीड़ा सचिव विनोद कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed