फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras system not upgraded hoarding  again put name of manuadih at railway station

रेलवे स्टेशन पर कल ही लगा था बनारस का होर्डिंग, आज फिर लगा मंडुवाडीह का बोर्ड, जानिए वजह

Sun, 20 Sep 2020 12:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 20 Sep 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
Banaras system not upgraded hoarding  again put name of manuadih at railway station
कल लगा था बनारस का होर्डिंग, और आज फिर लगा मंडुवाडीह का बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला

पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुवाडीह स्टेशन का नामकरण बनारस होने के बाद स्टेशन पर तमाम जगहों पर बनारस की पट्टिकाएं और होर्डिंग लगाएं गए हैं, लेकिन अब उन्हें हटाकर फिर से मंडुवाडीह नाम लिखा जा रहा है। ऐसा इसलिए कि रेलवे के सिस्टम में अभी पुराना मंडुवाडीह स्टेशन का कोड एमयूवी ही शो कर रहा है। जबकि बनारस नाम से कोड बीएसबीएस जारी किया गया है।

विज्ञापन

आरक्षण के समय यात्रियों में कोड को लेकर काफी भ्रम की स्थिति रही। यह देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सिस्टम अपग्रेड नहीं होने तक मंडुवाडीह नाम ही चलने का फैसला लिया है।
विज्ञापन



पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर ट्रायल बेस पर एक बोर्ड पर बनारस लिखा गया था। अब यह निर्णय लिया गया है कि पेंटिंग बोर्ड की जगह रेट्रोरिफ्लेक्टिव बोर्ड लगाया जाएगा। वहीं पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम में बनारस नाम एवं कोड फीड होने के बाद रेलवे बोर्ड से निर्देश मिलते ही नाम बदलने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक के निरीक्षण के दौरान ट्रायल के तौर पर एक बोर्ड पर बनारस लिखा गया था। जिसे देखने के बाद मंडुवाडीह के उच्च मानक को ध्यान में रख कर यह निर्णय लिया गया है कि पेंटिंग बोर्ड की जगह रेट्रोरिफ्लेक्टिव बोर्ड लगाया जाए। इससे दिन एवं रात्रि में लाइट पड़ने पर स्टेशन की सुंदरता में और निखार आए।

शनिवार को मंडुवाडीह स्टेशन पर बनारस बोर्ड लगाया गया था। नई दिल्ली जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस की पट्टिकाओं पर बनारस नाम लिखकर रवाना किया गया था। अब एक बार फिर से मंडुवाडीह किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed