फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras reels under traffic jams Vehicles crawled city to village long queue formed Rajghat traffic disrupted

जाम से बिलबिलाया बनारस: शहर से गांव तक रेंगते रहे वाहन, राजघाट में 3 किमी तक वाहनों की कतार; बिगड़ी व्यवस्था

Sat, 29 Aug 2026 09:36 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 29 Aug 2026 09:36 AM IST
सार

रक्षाबंधन के चलते शहर से ग्रामीण इलाकों तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। राजघाट में करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही। हरहुआ, शिवपुर, पांडेयपुर, चौकाघाट, रामनगर, लंका और रोहनिया में भी जाम से लोग परेशान रहे। बाहरी जिलों से बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने से सड़कों पर दबाव बढ़ गया और यातायात व्यवस्था बिगड़ गई।

विज्ञापन
Banaras reels under traffic jams Vehicles crawled city to village long queue formed Rajghat traffic disrupted
जाम में फंसे बनारस के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन पर सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ते ही शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। जबकि चौराहों और तिराहे पर चार से पांच पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। बावजूद राजघाट पुल से लेकर आसपास के मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

विज्ञापन


तीन किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी रही। राजघाट पुल पर एक घंटे तक वाहन रेंगते रहे।  राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और परिवार के साथ निकले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और बहनों के घर जाने निकले थे। इसके अलावा बाहरी जिलों से आने वाले वाहनों की संख्या भी सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रही। वाहनों का दबाव बढ़ने के बावजूद प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात नियंत्रित करने के लिए इंतजाम नजर नहीं आए। दोपहर बाद वाहनों का दबाव बढ़ा तो इसका असर सड़कों पर साफ दिखाई देने लगा।
विज्ञापन


राजघाट पुल पर थमे रहे वाहन : राजघाट पुल पर वाहनों की रफ्तार धीमी होते ही दोनों तरफ कतार लग गई। पुल पर चढ़ने और उतरने वाले वाहनों की संख्या एक साथ बढ़ने से स्थिति और बिगड़ गई। देखते ही देखते जाम पुल से आसपास के मार्गों तक फैल गया और तीन किलोमीटर लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आशापुर से हरहुआ तक दिखा असर : राजघाट पुल के अलावा आशापुर, हरहुआ, शिवपुर, पांडेयपुर और चौकाघाट में भी वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात प्रभावित रहा। रामनगर, लंका और रोहनिया की ओर जाने वाले मार्गों पर भी कई स्थानों पर वाहन धीमी गति से चलते रहे। रहगीरों ने यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाए। बाद में पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर वाहनों को व्यवस्थित कराया। 

कछवा रोड बाजार में उमड़ी भीड़: रक्षाबंधन पर शुक्रवार को कछवा रोड बाजार में मिठाई और राखी की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। खरीदारी के लिए लोगों के वाहन सड़क किनारे खड़े होने से कछवा रोड चौराहे के चारों मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाराणसी-प्रयागराज मार्ग पर अंडरपास के उत्तर-दक्षिण दोनों तरफ सर्विस रोड पर भी जाम की स्थिति रही। कपसेठी और चुनार मार्ग भी प्रभावित रहे। सुबह 10 से शाम चार बजे तक मिर्जामुराद पुलिस यातायात बहाल कराने में जुटी रही। थाना प्रभारी गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि सूचना मिलने पर जाम खुलवाया गया। 

शहर के सभी तिराहे चौराहे पर चार से पांच की संख्या में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती थी। आमदिनों की अपेक्षा रक्षाबंधन को लेकर वाहनों का दबाव शहर और बाहरी इलाकों में रहा। हालांकि, दोपहर तीन बजे के बाद आवागमन सामान्य हो गया। - अंशुमान मिश्रा, एडीसीपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed