फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras reached the Yellow Zone, the air deteriorated before Diwali

येलो जोन में पहुंचा बनारस, दीपावली से पहले खराब हुई हवा

Thu, 04 Nov 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Banaras reached the Yellow Zone, the air deteriorated before Diwali
दीपावली से पहले ही बनारस की हवा खराब होने लगी है। प्रदूषक तत्वों की मात्रा बढ़ने से बनारस ग्रीन से येलो जोन में पहुंच गया है। ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण विभाग की चिंता बढ़ गई है। मलदहिया, भेलूपुर और लंका सबसे प्रदूषित इलाके रहे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 138 दर्ज किया गया। बनारस की हवा में फिर से बारीक धूल के कणों की मात्रा बढ़ने लगी है। बुधवार को मलदहिया का एक्यूआई 178, भेलूपुर का 139, लंका का 137 और अर्दली बाजार का 100 दर्ज किया गया। अक्तूबर में बनारस की हवा सबसे अच्छी थी और यह लगातार ग्रीन जोन में बना हुआ था। पिछले साल दीपावली से पहले ही बनारस की हवा खराब हो गई थी। शहर लगातार रेड जोन में बना हुआ था और एयर क्वालिटी इंडेक्स तीन सौ के ऊपर था। वहीं, 2019 में दीपावली के समय एयर क्वालिटी इंडेक्स पांच सौ के पास पहुंच गया था। वाराणसी सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में पहले नंबर पर था।
विज्ञापन

एयर क्वालिटी इंडेक्स
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार 0 और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed