फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras number one in Purvanchal in getting more rain than expected

Varanasi Weather: पूर्वांचल में तय से ज्यादा बारिश में बनारस नंबर एक, मानसून दस्तक के दो महीने पूरे

Thu, 21 Aug 2025 08:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 21 Aug 2025 08:07 PM IST
सार

Varanasi Weather Update: बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार बनारस के साथ पूरे भारत में प्रशांत महासागर में आठ महीने पहले बही ठंडी समुद्री जलधारा के चलते काफी अच्छी बारिश हुई।

विज्ञापन
Banaras number one in Purvanchal in getting more rain than expected
Rain in varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस पूर्वांचल में बनारस एकमात्र जिला रहा जहां मानसूनी बारिश की सबसे ज्यादा 21 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। बनारस से ज्यादा बारिश वाले जिलों में पूर्वांचल में सिर्फ एक जिला सोनभद्र ही रहा। यहां पर 697.1 मिमी बरसात हुई। इसके अलावा बनारस यूपी का 11वां ऐसा जिला है जहां पर इस साल मानसून की सबसे ज्यादा बारिश हो चुकी है। 

विज्ञापन


बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार बनारस के साथ पूरे भारत में प्रशांत महासागर में आठ महीने पहले बही ठंडी समुद्री जलधारा के चलते काफी अच्छी बारिश हुई। बुधवार को बनारस में मानसून के दस्तक दिए दो महीने पूरे हो गए। इस बीच जिले में कुल 646.5 मिमी बारिश हो चुकी है। 
विज्ञापन


ये आंकड़ा बनारस की औसत बारिश से भी 21 फीसदी ज्यादा हो गया है। औसत बारिश का डेटा 535.6 मिमी का है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस बार समुद्री ठंडी जलधारा लानीना प्रभाव के चलते पूरे भारत में मानसून की अच्छी बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed