{"_id":"6148ca9b71dbe83a354407c2","slug":"banaras-locomotive-works-delegation-of-mozambik-railway-visited-blw-varanasi-take-information-about-construction-works","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस रेल इंजन कारखानाः मोजांबिक रेलवे के प्रतिनिधिमंडल ने बरेका का किया भ्रमण, निर्माण कार्यों की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस रेल इंजन कारखानाः मोजांबिक रेलवे के प्रतिनिधिमंडल ने बरेका का किया भ्रमण, निर्माण कार्यों की ली जानकारी
Mon, 20 Sep 2021 11:23 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:23 PM IST
सार
मोजांबिक रेलवे के प्रतिनिधिमंडल ने बनारस रेल इंजान कारखाने में न्यू् ब्लॉक शॉप, इंजन टेस्ट शॉप, लोको असेंबली शॉप में इंजन उत्पादन से संबंधित प्रक्रिया और निर्माण सुविधाओं को देखा।
विज्ञापन
बरेका में मोजांबिक रेलवे का प्रतिनिधिमंडल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण पूर्वी अफ्रीकी देश मोजांबिक रेलवे के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का भ्रमण किया। महाप्रबंधक अंजली गोयल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ मोजांबिक भेजे गए रेल इंजनों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने बरेका वर्कशाप के न्यू् ब्लॉक शॉप, इंजन टेस्ट शॉप, लोको असेंबली शॉप में जाकर इंजन उत्पादन से संबंधित प्रक्रिया और निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल में मोजांबिक रेलवे के अध्यक्ष मीगुल जोस माताबेल, कैबिनेट के प्रमुख एंटोनियो मैनुअल माट्यूस, अबूबकर अदामों मुसा, मैनुएल बाई, टियोडोमिरो एंजेलो और अरुण कुमार नरसिंहा पाई रहे।
विज्ञापन
बरेका वर्कशॉप में की गई साफ-सफाई
16 से 30 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में सोमवार को वर्कशॉप के समस्त मशीन एवं प्लांट की साफ-सफाई की गई। संवाद
विज्ञापन