फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras Literature Fest 2027 will be held from February 4 to 7 in Varanasi

बनारस लिटरेचर फेस्ट: फरवरी में काशी में लगेगा साहित्य का महाकुंभ, चार दिन जुटेंगे कलाकार और अभिनेता

Mon, 05 Oct 2026 11:41 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 05 Oct 2026 11:41 PM IST
सार

काशी में चार से सात फरवरी 2027 तक बनारस लिटरेचर फेस्ट का आयोजन होगा। कार्यक्रम में गीतांजलि श्री, डेजी रॉकवेल, बानू मुश्ताक के साथ ही संजय मिश्रा, पंकज त्रिपाठी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Banaras Literature Fest 2027 will be held from February 4 to 7  in Varanasi
बनारस लिटरेचर फेस्ट की जानकारी देते आयोजक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में अगले साल फरवरी में साहित्य का महाकुंभ लगेगा। यहां चार से सात फरवरी तक पांचवें बनारस लिटरेचर फेस्ट का आयोजन किया गया है। चार दिन के इस आयोजन में देश-विदेश के साहित्यकारों और विचारकों के साथ ही कलाकारों सहित कई विशिष्ट हस्तियां जुटेंगी। बनारस लिटरेचर फेस्ट के संरक्षक अशोक कपूर, अध्यक्ष दीपक मधोक सहित अन्य पदाधिकारियों ने सोमवार को ये जानकारी पत्रकारों को दी।

विज्ञापन


नदेसर स्थित होटल में पत्रकारों को पदाधिकारियों ने बताया कि चार दिवसीय ये आयोजन होटल ताज में होगा। लिट फेस्ट में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय साहित्य की प्रमुख हस्तियों, विचारकों, शिक्षाविदों, कलाकारों के साथ ही उद्योग और खेल जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें सिनेमा के क्षेत्र में अभिनेता संजय मिश्रा, पंकज त्रिपाठी के साथ ही पद्मश्री अनिल रस्तोगी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


अध्यक्ष दीपक मधोक ने बताया कि फेस्टिवल में बुकर पुरस्कार विजेता गीतांजलि श्री, डेजी रॉकवेल और बानू मुश्ताक भी मौजूद रहेंगी। चित्रकला के क्षेत्र से सुमित्रा अहलावत, पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल, पद्मश्री बिमान बिहारी दास, पद्मश्री प्रेमजीत बारिया की उपस्थिति रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस महाकुंभ में साहित्य के नोबल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण कोरिया की मशहूर लेखिका हान कांग और अब्दुलराजाक गुरनाह के भी आने की संभावना है। समारोह में कथा साहित्य में प्रेमचंद पुरस्कार, गैर कथा साहित्य में राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार, कविता में कबीर पुरस्कार, अनुवाद में महादेवी वर्मा पुरस्कार दिया जाएगा।

इनकी भी रहेगी उपस्थिति

  • अलका सरावगी, नरेश सक्सेना, निर्मल पुतुल, उदयन वाजपेयी, मधु कांकरिया, संजीव पालीवाल।
  • संजीव सान्याल, पवन केवर्मा, न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़, मनु जोसेफ, विवेक शानभाग, तबिश खैर, मणि राव, शोभा डे, शिवानी सिब्बल।
  • रवि वेंकटेश, दीपक सप्रा, विनीत नायर।
  • विश्वनाथन आनंद, सुनील छेत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed