फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras Lit Fest Anupam Kher, Pullela Gopichand, Piyush Mishra, Shashi Tharoor to attend

बनारस लिट फेस्ट: अनुपम खेर, पुलेला गोपीचंद, पीयूष मिश्रा, शशि थरूर होंगे शामिल; 50 देशों से आएंगे लोग

Fri, 12 Dec 2025 06:30 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 12 Dec 2025 06:30 AM IST
सार

Banaras Lit Fest: उत्सव की शुरुआत 29 जनवरी की शाम को अस्सी घाट पर सुबह-ए-बनारस के मंच पर गंगा आरती और सांस्कृतिक आयोजन से ही हो जाएगी। 

विज्ञापन
Banaras Lit Fest Anupam Kher, Pullela Gopichand, Piyush Mishra, Shashi Tharoor to attend
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: काशी साहित्य कला उत्सव यानी बनारस लिट फेस्ट का चौथा संस्करण भव्य होगा। होटल ताज में 30 जनवरी 2026 से एक फरवरी तक होने वाले तीन दिवसीय आयोजन में 200 से अधिक वक्ताओं, कलाकार, लेखक एवं परफाॅर्मर के साथ ही 50 देशों के लोग शामिल होंगे। छह मंचों पर तीन दिनों में 10 से अधिक भाषाओं में आयोजन के साथ ही सौ से अधिक नई पुस्तकों का लोकार्पण किया जाएगा। 11 श्रेणियों में बनारस लिट फेस्ट अवाॅर्ड दिए जाएंगे।

विज्ञापन


यह जानकारी लिट फेस्ट के अध्यक्ष दीपक मधोक, उपाध्यक्ष अशोक कपूर, सचिव बृजेश सिंह और कोषाध्यक्ष धवल प्रकाश ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद, केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, मैसूर राजवंश के सांसद के एचएस वाडियार, सांसद शशि थरूर, बैडमिंटन खिलाड़ी पुल्लेला गोपीचंद, जापान के चित्रकार मनीष पुष्कले, कथाकार उदय प्रकाश, लेखिका भाविका गोविल, अभिनेता अनुपम खेर, पीयूष मिश्र सहित कई मशहूर हस्तियां शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारियां तेज

सचिव बृजेश सिंह ने बताया कि इस बार के आयोजन में एआई को भी शामिल किया गया है। स्पेस टेक के मंच पर इसरो के वैज्ञानिक चंद्रयान व सूर्ययान पर चर्चा करेंगे। यह उत्सव ज्ञान, विज्ञान और सामाजिक सरोकारों पर आधारित है। 

इस बार के आयोजन में पांच लाख लोगों के ऑनलाइन व ऑफलाइन शामिल होने की उम्मीद है। सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक अलग-अलग सत्र होंगे। हर सत्र 45 मिनट का होगा और अंतिम समय में शंखवाद या डमरू से बताया जाएगा कि कार्यक्रम खत्म होने में दो या तीन मिनट बाकी हैं।

आयोजन के बाद आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद बनारस के लेखक, पेंटर और कवियों की मदद की जाएगी। बनारस लिट फेस्ट का समापन पीयूष मिश्रा के बैंड की प्रस्तुतियों से होगा। आयोजन में सांसद व अभिनेत्री कंगना रणौत, मनोज तिवारी, पंकज त्रिपाठी, चिराग पासवान के आने की भी संभावना है।

पूरी तरह से निशुल्क है प्रवेश : बनारस लिट फेस्ट में प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क है। आयोजन समिति की ओर से क्यूआर कोड जारी किया जाएगा और उसको स्कैन करके ही प्रवेश पास जारी होगा।

कवि सम्मेलन में आएंगे शीन काफ निजाम
बनारस लिट फेस्ट में होने वाले कवि सम्मेलन में पद्मश्री शीन काफ निजाम, राजेश रेड्डी, विष्णु सक्सेना, मदन मोहन दानिश, इकबाल अशहर, नीलोत्पल मृणाल, अंकिता सिंह, श्लेष गौतम, डॉ. रुचि चतुर्वेदी शामिल होंगी। बनारस लिट फेस्ट में कवि अशोक वाजपेयी, लेखिका ममता कालिया, कवि अरुण कमल, कवियित्री अनामिका, कवियित्री गगन गिल, कुलपति व लेखक बद्री नारायण, कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह, कवि उदयन वाजपेयी, लेखिका नीरजा माधव व उर्मिला शिरीष शामिल होंगी।

महिलाओं को समर्पित होगा पिंक बूथ
बनारस लिट फेस्ट के लिए होटल ताज में छह मंच बनाए जाएंगे। ज्ञान गंगा के मंच पर संवाद, बहस, पैनल चर्चा और साहित्यिक विमर्श होगा। सुर प्रवाह के मंच पर शास्त्रीय, लोक और समकालीन संगीत प्रस्तुतियां होंगी। सारस्वत मंच पर कविता, गजल, काव्य पाठ और स्पोकन वर्ड होंगे। काशी मंच पर लेखक वार्ता, पुस्तक लोकार्पण और कहानी आधारित सत्र होंगे। त्रिवेणी के मंच पर कला, फोटोग्राफी व पर्यावरण से जुड़े आयोजन होंगे। लिट फेस्ट में महिलाओं पर केंद्रित पिंक बूथ तैयार किया जाएगा जिसे शक्ति से सौंदर्य तक नाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed