फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras is the hottest city of UP at night, mercury will rise by 2 degrees in 3 days, rain on March 15

Varanasi News: रात में यूपी का सबसे गर्म शहर बनारस, 3 दिन 2-2 डिग्री चढ़ेगा पारा, 15 मार्च को बारिश

Tue, 10 Mar 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Banaras is the hottest city of UP at night, mercury will rise by 2 degrees in 3 days, rain on March 15
वाराणसी में सोमवार को पंचगंगा घाट से ​लिए गई तस्वीर घाटों पर आया धूध । संवाद
वाराणसी। बनारस की रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। पुरवा चलने से उमस भी पहले से ज्यादा बढ़ी हुई है। सोमवार को जिले में रात का तापमान सामान्य से भी 6.3 डिग्री ज्यादा 21.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं अगले तीन दिनों तक पारा दो डिग्री तक ऊपर जा सकता है। 14 मार्च के बाद तापमान में गिरावट आने के संकेत हैं और फिर 15 मार्च को जिले में बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

साथ ही, सोमवार को वाराणसी के दिन का भी अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा 34.9 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। पूरब से आ रही हवा भी छह से आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही थी। बनारस में रात का तापमान 30 साल के औसत 16.3 डिग्री से पांच डिग्री और अधिकतम तापमान 33.2 से करीब एक डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन



मौसम द्रोणी के चलते सुबह हल्का कोहरा
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि आगामी 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। दरअसल, बिहार से मराठवाड़ा तक जा रही मौसम द्रोणी के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में सुबह हल्के कोहरे के साथ दिन में धुंध भी दिख रही है। आगामी 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री ऊपर ही बना रह सकता है। आगामी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 14 मार्च से प्रदेश के तापमान में गिरावट आने के साथ ही 15 मार्च से बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed