फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras International Music Festival tomorrow, Swiss and German artists will perform for the first time

Varanasi News: बनारस इंटरनेशनल म्यूजिक फेस्टिवल कल, स्विस और जर्मन कलाकार पहली बार देंगे प्रस्तुतियां

Fri, 03 Nov 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Banaras International Music Festival tomorrow, Swiss and German artists will perform for the first time
वाराणसी। देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में पहली बार अंतरराष्ट्रीय संगीत महोत्सव शनिवार को होगा है। पंडित शिवनाथ मिश्र म्यूजिक फाउंडेशन की ओर से होने वाले बनारस इंटरनेशनल म्यूजिक फेस्टिवल बीएचयू के केएन उडप्पा सभागार में पहली बार स्विस और जर्मन कलाकार प्रस्तुति देंगे।यह जानकारी बृहस्पतिवार को सितार कुंज में कार्यक्रम संयोजक पंडित देवब्रत मिश्र ने दी।
विज्ञापन

देवब्रत ने बताया कि यह आयोजन पं. रविशंकर की उस परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक कड़ी है जिसमें वे भारतीय शास्त्रीय संगीत को विश्व संगीत के साथ जोड़कर एक मंच पर ला सकें। फेस्टिवल में विश्व भर के 25 कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में जर्मनी के प्रख्यात सैक्सोफोन वादक रोजर हंसल, स्विट्जरलैंड के क्लॉडियो डेनुजर और उनका नौ सदस्यीय दल की प्रस्तुतियां होंगी। उनके निर्देशन में बनी चार रागों पर आधारित चार अलग-अलग बंदिशें भी बनारस क्लासिकल ऑरकेस्ट्रा में 25 स्थानीय कलाकारों द्वारा गायन वादन की विधाओं में प्रस्तुति दी जाएंगी। फेस्टिवल की सबसे महत्वपूर्ण प्रस्तुति फ्यूज़न बैंड पर आधारित ट्रियो बनारस की रहेगी। महोत्सव का शुभारंभ शाम पांच बजे होगा। इस दौरान पं. शिवनाथ मिश्र, बीएचयू की प्रो. ज्योति रोहिल्ला राणा, रोजर हंसल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में दिखेगी बनारसी कलाकारों की झलक
फेस्टिवल में बनारस के दिग्गज कलाकारों की फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिन कलाकारों की फोटो लगेगी उनमें बिस्मिल्लाह खान, पं. किशन महाराज, पं. रविशंकर, गिरिजा देवी, सितारा देवी, राजन साजन मिश्रा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed